Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Giorgia Meloni
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोहान्सबर्ग , 23 Nov 2025

Last updated on: Nov 24, 2025, 18:39 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'जी20 लीडर्स समिट' में हिस्सा लिया। समिट से इतर पीएम मोदी ने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भी मुलाकात की। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। 

उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है, जिससे हमारे देशों के लोगों को बहुत लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और इटली ने आतंकवादी वित्तपोषण से निपटने में सहयोग हेतु एक संयुक्त पहल की घोषणा की है। 

यह एक आवश्यक और समयोचित प्रयास है जो आतंकवाद और उसके समर्थक नेटवर्क के विरुद्ध मानवता की लड़ाई को मजबूत करेगा। हमने व्यापार, निवेश, रक्षा, नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अंतरिक्ष और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अपने सहयोग को और आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

इससे पहले पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच जल संसाधन, नवाचार और प्रौद्योगिकी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि जोहान्सबर्ग में 'जी-20 शिखर सम्मेलन' के दौरान नीदरलैंड सरकार के प्रधानमंत्री डिक शूफ से मुलाकात की। 

जल संसाधन, नवाचार, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी तेजी से बढ़ रही है। हम आने वाले समय में व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए काम करते रहेंगे। बता दें कि जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी ने जी20 समिट में हिस्सा लिया। उन्होंने रविवार को अपनी यात्रा के तीसरे दिन जी20 समिट के तीसरे सेशन को संबोधित किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इस बात पर जोर देते हुए कि एआई को वैश्विक भलाई में बदलना होगा, पारदर्शिता, मानवीय निगरानी, ​​डिजाइन द्वारा सुरक्षा और दुरुपयोग की रोकथाम के सिद्धांतों पर आधारित एक वैश्विक समझौते का आह्वान किया। जी20 शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एआई को मानवीय क्षमताओं का विस्तार तो करना चाहिए, लेकिन अंतिम निर्णय स्वयं मनुष्यों को ही लेना चाहिए।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Giorgia Meloni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD