Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

जी20 : नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात, मुस्कुराते हुए की एक-दूसरे को नमस्ते और पूछे हालचाल

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Giorgia Meloni, G20 Leaders Summit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोहान्सबर्ग , 22 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 18:18 IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। वहीं समिट में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मुस्कुराते हुए नमस्ते किया और हाथ मिलाया। 

बीते कुछ सालों में भारत-इटली की दोस्ती काफी मजबूत हुई है। इससे पहले पीएम मोदी ने जून 2025 में भी कनाडा के कनानास्किस में आयोजित हुए 51वें जी7 समिट के दौरान इटली की प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। यहां दोनों नेताओं ने भारत और इटली के बीच सहयोग और संबंध को मजबूत बनाने का वादा किया था।

बता दें, सितंबर में पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को एक असाधारण राजनेता बताया था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मेलोनी की ऑटोबायोग्राफी को "मन की बात," या दिल से निकले विचार बताया था। दरअसल, इटली की पीएम मेलोनी की ऑटोबायोग्राफी का नाम 'आई एम जॉर्जिया' है। इस किताब की प्रस्तावना में पीएम मोदी ने भारत और इटली के बीच मजबूत संबंधों पर बल दिया, जो "साझी सांस्कृतिक सोच- विरासत का संरक्षण, समुदाय की शक्ति और एक प्रेरणा के रूप में नारीत्व का उत्सव" पर आधारित है। 

वहीं पीएम मेलोनी ने भी अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा था कि दोनों देशों के बीच रिश्ता अभी भी काफी मजबूत है। इटैलियन न्यूज एजेंसी एडनक्रोनोस के मुताबिक, मेलोनी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिनका मैं बहुत सम्मान करती हूं, ने 'आई एम जॉर्जिया' किताब के इंडियन एडिशन के प्रीफेस में जो शब्द कहे हैं, उन्होंने मुझे गहराई से प्रभावित किया है। 

ये शब्द मेरा सम्मान करते हैं। ये ऐसी भावनाएं हैं जिनका मैं पूरे दिल से इज्जत करती हूं, और ये हमारे देशों के बीच मजबूत रिश्ते को दिखाते हैं।" वहीं, इटली की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक तस्वीर साझा की थी। पीएम मोदी ने मेलोनी की शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया था और भारत-इटली रिश्तों को और मजबूत करने की उम्मीद जताई थी। 

पीएम मोदी ने 10 सितंबर को मेलोनी के साथ टेलीफोन पर बात की और दोनों नेताओं ने भारत-इटली स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और गहरा करने के अपने कमिटमेंट को दोहराया। मेलोनी ने 2026 में भारत द्वारा होस्ट किए जाने वाले एआई इम्पैक्ट समिट की सफलता के लिए समर्थन जताया।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Giorgia Meloni , G20 Leaders Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD