Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

कश्मीर के इतिहास, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है 'काहवा'

कश्मीरी काहवा की महक से स्टॉल पर खींचे चले आते हैं चाहवान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 16:17 IST

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में ब्रह्मसरोवर का पावन तट जहां देश की संस्कृति को प्रदर्शित करने का मुख्य मंच बना हुआ है, वहीं विभिन्न प्रदेशों के खान-पान का भी यहां पर सहजता से मजा लिया जा सकता है। इन खानपान के व्यंजनों के बीच में जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिला के गांव पटन से आए मोहम्मद मगबूल सूफी व उनके साथी अपने साथ कश्मीर का मुख्य पेय कश्मीरी काहवा व ड्राई फ्रूट लेकर महोत्सव में पहुंचे हैं। 

इस कश्मीरी काहवा की भीनी-भीनी महक की वजह से महोत्सव में आने वाले पर्यटक उनके स्टॉल पर खींचे चले आते हैं। उनके परिवार के सदस्यों मजहबी बेगम, मोहम्मद इरफान लोन, मोहम्मद उसमान लोन, शबीर अहमद ढार ने विशेष बातचीत करते हुए कहा कि कश्मीरी काहवा एक पेय पदार्थ से कहीं कुछ बढक़र है। यह काहवा कश्मीर की संस्कृति, इतिहास और परंपरा का प्रतीक है। 

महोत्सव के स्टॉल नंबर 29 पर कश्मीरी काहवा को तैयार करती मजहबी बेगम व उनके परिजन पर्यटकों के स्नेह व आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वे पिछले कई सालों से गीता महोत्सव में आ रही हैं। उनके स्टॉल पर कश्मीर के पारम्परिक पेय कश्मीरी काहवा के साथ-साथ सूखे मेवे भी मौजूद हैं। 

उनका यह पारिवारिक व्यवसाय है और वह बिना किसी केमिकल के उपयोग से सुखे मेवों को उपलब्ध करवाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्टॉल पर करीब 30 प्रकार के ड्राई फ्रूट उपलब्ध हैं, जिनमें बादाम, अंजीर, सऊदी अरब के खजूर, दालचीनी, केसर, काजू, अखरोट, किशमिश, मुलेठी, इलायची आदि शामिल हैं। 

वह पिछले 14 सालों से लगातार इस महोत्सव में आ रहे हैं। इस महोत्सव में प्रशासन द्वारा बहुत ही पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ-साथ पर्यटकों व स्थानीय लोगों का उनको बहुत सहयोग मिलता है। उनकी बिक्री में भी लगातार इजाफा हो रहा है। वह अब तक इस महोत्सव में 8 लाख की बिक्री कर चुके हैं।

 

Tags: International Gita Mahotsav 2025 , Kurukshetra , Kurukshetra Development Board , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2025 , Gita Mahotsav , Brahma Sarovar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD