Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

एच.डी. देवगौड़ा फिर से चुने गए जद (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, एच.डी. कुमारस्वामी बने राज्य प्रमुख

HD Kumaraswamy, Bharatiya Janata Party, BJP, HD Deve Gowda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 22, 2025, 12:22 IST

जनता दल (सेक्युलर) की राष्ट्रीय परिषद की शुक्रवार को जेपी भवन, बेंगलुरु में हुई बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री और राज्यसभा सांसद एच.डी. देवगौड़ा को सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी को एक बार फिर कर्नाटक इकाई का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में देशभर से पहुंचे प्रतिनिधियों ने दोनों नेताओं के नेतृत्व पर सहमति जताई। 

पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि “राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए और कर्नाटक में पार्टी की स्थिति को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से देवगौड़ा और कुमारस्वामी के नेतृत्व को जारी रखने का निर्णय लिया गया है।” बैठक में हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, बिहार, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इसके अलावा, जद (एस) के सभी विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता भी बैठक में उपस्थित रहे। जद (एस) विधायक दल के नेता सी.बी. सुरेश बाबू ने कहा कि पार्टी को 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा, “यह राज्य की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी है, और आज जिस मजबूती से यह खड़ी है उसका श्रेय देवगौड़ा और कुमारस्वामी की अथक मेहनत को जाता है।” 

उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती और भविष्य को देखते हुए नेतृत्व में निरंतरता जरूरी थी। बैठक में किसानों के समर्थन और संगठन विस्तार से संबंधित कई प्रस्ताव पारित हुए, जिन्हें शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में अंतिम मंजूरी दी जाएगी। देवगौड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी ने अतीत में कई कठिन दौर देखे हैं और आगे भी चुनौतियां रहेंगी, लेकिन संगठन मजबूत बनकर उभरेगा। 

उन्होंने कहा, “कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं, जिनमें वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी शामिल हैं, लेकिन इसके बावजूद हमने संगठन को खड़ा रखा है।” उन्होंने आगे कहा कि जद (एस) की मजबूत पकड़ सिर्फ कर्नाटक में ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी है और पार्टी भविष्य में एक प्रभावी राजनीतिक शक्ति बन सकती है।

 

Tags: HD Kumaraswamy , Bharatiya Janata Party , BJP , HD Deve Gowda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD