Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

धर्मशाला में वॉकथॉन के एंटी चिट्टा महाअभियान का होगा आगाज : हेमराज बैरवा

बोले, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह युवाओं का करेंगे मार्गदर्शन

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 17 Nov 2025

Last updated on: Nov 18, 2025, 16:37 IST

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला में पहली दिसंबर को  चिट्टे के खिलाफ वॉकथान आयोजित की जाएगी इसमें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। सोमवार को डीसी आफिस के सभागार में चिट्टे के खिलाफ वॉकथॉन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि  यह कार्यक्रम राज्य सरकार की उस व्यापक मुहिम का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार चलायी जा रही है।

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नशे के खिलाफ एक जन-संग्राम की शुरूआत की है। उन्होंने बताया कि चिट्टे जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों का विस्तार समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है, जिसे जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार गम्भीरता सेें कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महा वॉकथॉन का उद्देश्य नशे के खिलाफ सामूहिक चेतना का निर्माण, युवाओं में जागरूकता फैलाना, समाज के सभी वर्गों को इस जनअभियान से जोड़ना और जिला कांगड़ा को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत संदेश देना है।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में पंचायत स्तर पर एंटी चिट्टा तथा नशा निवारण समितियां गठित की जा रही हैं। ये समितियां स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नशा निवारण व इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में वॉकथॉन के आयोजन साथ ही कांगड़ा जिला में चिट्टे के खिलाफ अभियान का आगाज किया जाएगा। इसके पश्चात उपमंडल और अन्य स्तरों पर भी एंटी चिट्टा रैलियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग कांगड़ा जिला में चिट्टा से सबसे अधिक प्रभावित पंचायतें चिन्हित कर रहा है इन पंचायतों पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में एंटी चिट्टा वालंटियर तैयार किये जाएंगे। पुलिस विभाग द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए वृहद रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा निवारण समितियां पंचायत स्तर पर नशा निवारण, चिट्टे के अवैध कारोबार को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। 

उपायुक्त ने बताया कि इस वॉकथॉन में स्कूली छात्रों, कॉलेज विद्यार्थियों, महिला मंडलों, युवा क्लबों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों तथा आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को महा वॉक्थॉन और मुख्यमंत्री के प्रवास के बारे में निर्देश दिए। बैठक में एसपी अशोक रत्न, एडीसी विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD