Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रजनीकांत की फिल्म से निर्देशक सुंदर सी. ने खुद को किया अलग, बताई ये बड़ी वजह

Rajinikanth, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Kamal Haasan, Thalaivar173
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 13 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 12:11 IST

सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म 'थलाइवर 173' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। अभिनेता कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है और प्रोजेक्ट को अपने बड़े सपनों में से एक मान रही है। इन सबके बीच एक बड़ी खबर सामने आई कि इस फिल्म के निर्देशक सुंदर सी. अब इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए हैं। 

यह खबर पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के लिए चौंकाने वाली रही।  तमिल सिनेमा के जाने-माने निर्देशक सुंदर सी ने गुरुवार को आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि वह फिल्म 'थलाइवर 173' से पीछे हट रहे हैं। उन्हें यह कठिन फैसला अनदेखी और अनिवार्य परिस्थितियों के कारण लेना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई व्यक्तिगत मतभेद या किसी विवाद के कारण नहीं है, बल्कि परिस्थितियां ऐसी बन गईं कि उन्हें अपनी जिम्मेदारियों और जीवन के रास्तों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाना पड़ा।

सुंदर सी. की यह घोषणा इसलिए भी लोगों के लिए चौंकाने वाली रही क्योंकि उनके निर्देशन में रजनीकांत की फिल्म बनना उनके करियर का एक बड़ा सपना माना जा रहा था। उन्होंने अपने बयान में लिखा, "इस प्रोजेक्ट पर काम करना उनके लिए सपनों के सच होने जैसा अनुभव था, लेकिन जीवन में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हमें अपने सपनों से अलग रास्ता चुनना पड़ता है।"

बयान में सुंदर सी. ने रजनीकांत और कमल हासन के प्रति अपनी प्रशंसा और सम्मान भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ''मेरा उनके साथ जुड़ाव लंबा रहा है। उनके साथ बिताए गए पलों को हमेशा याद रखूंगा। इस छोटे समय में जो अनुभव और सीख मुझे मिली, वह अनमोल है। बेशक मैं फिल्म से अलग हो रहा हूं, लेकिन रजनीकांत और कमल हासन से प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त करने का सफर जारी रहेगा।''

उन्होंने अपने फैंस से कहा, ''यदि इस खबर से किसी को निराशा हुई है तो मैं इसके लिए दिल से माफी मांगता हूं, लेकिन वादा भी करता हूं कि जल्द ही मनोरंजन और रोचक फिल्में लेकर आऊंगा।'' इस घोषणा के साथ ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा शुरू हो गई है कि अब सुपरस्टार रजनीकांत की इस बड़ी फिल्म का निर्देशन कौन करेगा।

 

Tags: Rajinikanth , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Kamal Haasan , Thalaivar173

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD