Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मनोहर लाल खट्टर ने एनटीपीसी नेत्रा में भारत की पहली मेगावॉट-घंटे पैमाने की वैनेडियम फ्लो बैटरी का उद्घाटन किया

मंत्री ने नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण को बढ़ाने वाली प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए एनटीपीसी नेत्रा की प्रशंसा की

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 11 Nov 2025

Last updated on: Nov 12, 2025, 13:53 IST

विद्युत व आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने आज भारत की सबसे बड़ी और पहली 3 मेगावॉट-घंटे क्षमता वाली वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी (वीआरएफबी) प्रणाली का उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक परियोजना लंबे समय के लिए ऊर्जा भंडारण (एलडीईएस) संबंधी समाधानों की दिशा में देश का एक बड़ा कदम है, जो नवीकरणीय ऊर्जा एकीकरण और ग्रिड तन्यकशीलता को बेहतर करता है।

मंत्री महोदय ने ग्रेटर नोएडा स्थित एनटीपीसी के अनुसंधान एवं विकास केंद्र, नेत्रा के अपने दौरे के दौरान इस प्रणाली का उद्घाटन किया। इस मौके पर सचिव (विद्युत) श्री पंकज अग्रवाल, अपर सचिव श्री पीयूष सिंह और विद्युत मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

एनटीपीसी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री गुरदीप सिंह और एनटीपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वैनेडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी एक समकालीन तकनीक है, जो पारंपरिक लीथियम आयन-आधारित बैटरियों के विकल्पों में से एक के तौर पर उभरने की क्षमता रखती है। 

इस एडवांस बैटरी प्रणाली के विकास से बैटरी प्रणालियों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले तत्वों का भंडार बढ़ेगा। मंत्री जी ने ऊर्जा परिवर्तन और ऊर्जा सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए समाधान को विकसित करने के लिए नेत्रा टीम की प्रशंसा की। उन्होंने इस विषय पर जोर दिया कि नवाचार और प्रौद्योगिकी में भारत की क्षमताएं संपोषित विकास और ऊर्जा परिवर्तन के नए मानक स्थापित कर रही हैं।

श्री मनोहर लाल को कार्बन कैप्चर, ग्रीन हाइड्रोजन, ऊर्जा भंडारण और कचरे से ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में एनटीपीसी के अग्रणी अनुसंधान एवं विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई। मंत्री ने एनटीपीसी नेत्रा में निम्नलिखित प्रदर्शन संयंत्रों: (i) ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी प्लांट, (ii) एसटीपी जल-आधारित ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट, (iii) सॉलिड ऑक्साइड-आधारित उच्च-तापमान स्टीम इलेक्ट्रोलाइजर, (iv) एमएसडब्ल्यू-आरडीएफ आधारित एडवांस स्टीम गैसीकरण संयंत्र, (v) एसी माइक्रोग्रिड (4 मेगावाटपी और 1 मेगावाटएच ली-एनएमसी बीईएसएस) और साथ ही अत्याधुनिक एनएबीएल-मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाएं, का दौरा किया।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD