Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

'द किड' से लेकर 'सिटी लाइट्स' तक, बाल दिवस पर स्ट्रीम होगी चार्ली चैपलिन की क्लासिक फिल्में

Hollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Nov 2025

Last updated on: Nov 12, 2025, 12:51 IST

भारत में हर साल 14 नवंबर का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता, लेकिन इस साल यह दिन और भी खास होने वाला है, क्योंकि लायंसगेट प्ले पर चार्ली चैपलिन की खास फिल्मों के कलेक्शन को स्ट्रीम किया जाएगा। चैपलिन, जिन्हें 'साइलेंट फिल्म का जादूगर' कहा जाता है, ने अपने समय में केवल मनोरंजन ही नहीं दिया, बल्कि अपने अभिनय और कहानी कहने के अंदाज से लोगों के दिलों को छू लिया। 

उनकी फिल्में आज भी उतनी ही असरदार हैं, जितनी कि वे पहली बार पर्दे पर दिखी थीं। बाल दिवस के अवसर पर, लायंसगेट प्ले पर चार्ली की 17 क्लासिक फिल्मों को डिजिटली उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें 'मॉडर्न टाइम्स', 'द किड', 'सिटी लाइट्स', 'द गोल्ड रश', 'द ग्रेट डिक्टेटर', 'द सर्कस', 'लाइमलाइट', 'ए किंग इन न्यूयॉर्क' और 'द आइडल क्लास' जैसी फिल्में शामिल हैं।

फिल्मों का ये कलेक्शन 14 नवंबर को स्ट्रीम किया जाएगा और इसे देखकर दर्शक चैपलिन की कला के जादू का अनुभव घर बैठे कर सकेंगे। चार्ली चैपलिन सिर्फ अभिनेता नहीं थे, बल्कि निर्देशक और संगीतकार भी थे। उन्होंने अपनी फिल्मों में न केवल अभिनय किया, बल्कि उन्हें लिखा, निर्देशित और संपादित भी किया। 

इसके अलावा, वह खुद संगीत तैयार करने का काम भी करते थे। उनकी फिल्में आज भी लोगों को प्रभावित करती हैं और नई पीढ़ी को उनकी कला और इंसानियत की गहराई का अनुभव कराती हैं। उनकी फिल्मों में जो भावनाओं की ताकत है, वह शब्दों से परे है। चार्ली चैपलिन का जन्म इंग्लैंड में हुआ था, और वे सबसे ज्यादा अपने किरदार 'द ट्रैम्प' के लिए जाने जाते हैं। 

यह किरदार भोले-भाले इंसान की तरह है, जो दुनिया की कठिनाइयों और खुशियों के बीच अपने रास्ते पर चलता है। चैपलिन ने साइलेंट फिल्म युग में जबरदस्त सफलता पाई। 1919 में उन्होंने यूनाइटेड आर्टिस्ट्स की स्थापना की, जिससे उन्हें अपनी फिल्मों पर पूरा नियंत्रण मिला।

उन्होंने अपनी ज्यादातर फिल्मों में लेखक, निर्देशक, निर्माता, संपादक और संगीतकार की भूमिकाएं निभाई। उनकी राजनीतिक सोच के कारण 1952 में उन्हें अमेरिका छोड़ना पड़ा, लेकिन उनकी कला और योगदान को देखकर उन्हें 1972 में सम्मान स्वरूप ऑस्कर पुरस्कार भी मिला।

 

Tags: Hollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD