Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'ऑपरेशन सिंदूर' आधुनिक युद्ध में सटीकता, टेक्नोलॉजी और स्पीड को दिखाता है : सीडीएस जनरल अनिल चौहान

“युद्धभूमि में सफलता निर्धारित करने में प्रौद्योगिकीय श्रेष्ठता एक निर्णायक कारक बन गई है”

Military, Indian Army, Chief of Defence Staff, CDS, General Anil Chauhan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Nov 2025

Last updated on: Nov 11, 2025, 18:46 IST

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 11 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली में दिल्ली डिफेंस डायलॉग में 'आधुनिक युद्ध पर प्रौद्योगिकी के प्रभाव' पर अपने विशेष संबोधन में कहा" ऑपरेशन सिंदूर आधुनिक युद्ध का एक प्रभावशाली उदाहरण है, जहाँ सटीक हमला करने की क्षमता, नेटवर्क-केंद्रित ऑपरेशन, डिजिटल इंटेलिजेंस और मल्टी-डोमेन रणनीति को एक सीमित समय-सीमा के भीतर प्रभावी ढंग से उपयोग में लाया गया।" 

सीडीएस ने यह देखते हुए कि प्रौद्योगिकीय श्रेष्ठता युद्ध के मैदान पर सफलता का निर्धारण करने में एक निर्णायक कारक बन गई है, सैन्य नेतृत्व के लिए उभरती वास्तविकताओं के साथ तेजी से अनुकूलन करने की अनिवार्यता को रेखांकित किया। जनरल अनिल चौहान ने इस बात पर बल दिया कि युद्ध मूलतः विजय प्राप्त करने के बारे में है, और जो प्रौद्योगिकी में अग्रणी हैं, अंततः उनकी ही जीत होगी। 

उभरती प्रौद्योगिकीयों, विकसित होते सिद्धांतों और बदलती भू-राजनीतिक गतिशीलता के गहन प्रभाव को रेखांकित करते हुए, उन्होंने बल देकर कहा कि आधुनिक युद्धकला को सशस्त्र बलों के भीतर त्वरित गति से हो रहे नवोन्मेषण, रणनीतिक साझेदारियों और संगठनात्मक परिवर्तन के ज़रिए नया रूप दिया जा रहा है।

मनोहर पर्रिकर रक्षा अध्ययन एवं विश्लेषण संस्थान (एमपी-आईडीएसए) द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम का विषय था 'रक्षा क्षमता विकास के लिए नए युग की प्रौद्योगिकी का उपयोग'। अपने स्वागत भाषण में, एमपी-आईडीएसए के महानिदेशक  राजदूत सुजान चिनॉय ने इस अवसर के विशेष महत्व पर प्रकाश डाला, जो संस्थान के 60 वें स्थापना दिवस के साथ अनुरूप है। 

उन्होंने आधुनिक रक्षा क्षमताओं को आकार देने में प्रौद्योगिकी की परिवर्तनकारी भूमिका पर विचार किया और इस बात पर बल दिया कि विश्वभर के सशस्त्र बल औद्योगिक युग से सूचना और साइबर युग की ओर बढ़ रहे हैं। एमपी-आईडीएसए के महानिदेशक ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और क्वांटम फिजिक्स जैसी उभरती हुई प्रौद्योगिकियां युद्ध और सुरक्षा में महत्वपूर्ण निर्धारक बन रही हैं। 

उन्होंने विदेशी प्रौद्योगिकी अधिग्रहण और स्वदेशी रक्षा निर्माण के बीच संतुलन बनाने के महत्व पर बल दिया और आत्मनिर्भरता नीति के तहत आत्मनिर्भर दृष्टिकोण की वकालत की। यह संवाद नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, उद्योग जगत के अग्रणी व्यक्तियों और शिक्षाविदों को एकजुट करता है ताकि वे इस बारे में अपनी अंतर्दृष्टि साझा कर सकें कि भारत की रक्षा क्षमता को बढ़ाने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का प्रभावी ढंग से कैसे उपयोग किया जा सकता है। उम्मीद है कि जारी चर्चाएं डेटा-संचालित रक्षा प्रणालियों के विकास और सुरक्षा में भविष्य की प्रौद्योगिकीय प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

 

Tags: Military , Indian Army , Chief of Defence Staff , CDS , General Anil Chauhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD