Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एसवीएल श्रेणी के तीसरे जहाज आईएनएस इक्षक का जलावतरण

Military, Indian Navy, INS Ikshak, Survey Vessel Large, SVL, Admiral Dinesh K Tripathi, Chief of the Naval Staff
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोच्चि , 06 Nov 2025

Last updated on: Nov 07, 2025, 13:50 IST

विशाल सर्वेक्षण पोत (एसवीएल) श्रृंखला के तीसरे जहाज, आईएनएस इक्षक को 06 नवंबर 2025 को कोच्चि स्थित नौसेना बेस में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम के दौरान भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने की। 

इस महत्वपूर्ण अवसर पर वाइस एडमिरल समीर सक्सेना, एफओसीआईएनसी (दक्षिण), वरिष्ठ नौसेना अधिकारी, नौसेना के पूर्व सैनिक, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई), कोलकाता के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। आईएनएस इक्षक को औपचारिक रूप से शामिल किया जाना, भारतीय नौसेना की अपनी जलविज्ञान और समुद्री क्षमताओं को बढ़ाने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर नौसेना प्रमुख को 50 जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन त्रिभुवन सिंह ने कमीशनिंग समारोह की शुरुआत जहाज के कमीशनिंग वारंट के वाचन के साथ की। कार्यक्रम में राष्ट्रगान के साथ नौसेना ध्वज फहराया गया और चालक दल द्वारा 'कलर गार्ड' की औपचारिक सलामी दी गई। 

इसके साथ ही, सक्रिय नौसेना सेवा में शामिल होने के प्रतीक जहाज के कमीशनिंग पताका भी फहराया गया। यह पताका तब तक फहराती रहेगी जब तक जहाज राष्‍ट्र की सेवा में रहेगा। नौसेना प्रमुख ने कमीशनिंग पट्टिका का अनावरण किया। नौसेना प्रमुख ने अपने संबोधन में आईएनएस इक्षक की भारतीय नौसेना, भारतीय उद्योगों और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के बीच प्रभावी सहयोग के प्रमाण के रूप में सराहना की, जो आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण का प्रतीक है। 

यह जहाज अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक और समुद्र विज्ञान प्रणालियों के साथ-साथ हेलीकॉप्टर सहायता से लैस है इसलिए दोहरी भूमिका क्षमता के साथ बेजोड़ परिचालन बहुमुखी प्रतिभा प्रदान करता है। यह जहाज, एक सर्वेक्षण पोत और मानवीय सहायता तथा आपदा राहत (एचएडीआर) कार्यों के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल जहाज के रूप में भी कार्य करता है। 

समर्पित महिला आवास के साथ डिजाइन किया गया इक्षक पहला एसवीएल है। यह समावेशिता और आधुनिकीकरण के लिए नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। आईएनएस इक्षक के नौसेना में शामिल होने से भारत की हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण क्षमता और स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 

आईएनएस इक्षक अनदेखे समुद्री क्षेत्र का मानचित्रण करने, समुद्री सुरक्षा बढ़ाने और महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तैयार है। कमीशनिंग समारोह के बाद, नौसेना प्रमुख ने जहाज के विभिन्न खंडों का दौरा किया और निर्माण प्रक्रिया और स्वदेशी प्रणालियों के एकीकरण के बारे में जानकारी प्राप्‍त की। 

उन्होंने कमीशनिंग क्रू और जीआरएसई के अधिकारियों से बातचीत की और साथ ही आईएनएस इक्षक को भारतीय नौसेना में सफलतापूर्वक शामिल करने में उनके व्यावसायिक कार्य व्‍यवहार, समर्पण और योगदान की सराहना की।

 

Tags: Military , Indian Navy , INS Ikshak , Survey Vessel Large , SVL , Admiral Dinesh K Tripathi , Chief of the Naval Staff

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD