Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

समुद्री सूचना के साझाकरण कार्यशाला का तीसरा संस्करण समुद्री सुरक्षा संगोष्ठी गुरुग्राम, भारत

गुरुग्राम में आईएफसी- आईओआर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय एमआईएसडब्ल्यू-25 में 30 देशों के 57 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, ताकि केंद्रित विचार-विमर्श और स्वदेशी मंत्रा सॉफ्टवेयर का उपयोग करके एक व्यावहारिक टेबल-टॉप अभ्यास से वास्तविक समय समन्वय, अंतर-संचालन और सूचना साझाकरण को बढ़ाया जा सके

Military, Indian Navy, Maritime Security Seminar, Maritime Information Sharing Workshop, MISW, Vice Admiral Tarun Sobti, Deputy Chief of Naval Staff
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 13:51 IST

समुद्री सूचना साझाकरण कार्यशाला (एमआईएसडब्ल्यू-25) 25 के एक भाग के रूप में आयोजित समुद्री सुरक्षा संगोष्ठी 4 नवंबर 25 को संपन्न हुई । "हिंद महासागर क्षेत्र में वास्तविक समय समन्वय और सूचना साझाकरण को बढ़ाना" विषय पर चल रही तीन दिवसीय कार्यशाला (3-5 नवंबर 25) का आयोजन आईएफसी- आईओआर द्वारा किया जा रहा है और इसमें 30 देशों के 57 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया है, जिनमें आईओआरए , डीसीओसी/जेए और बीम्सटेक के प्रतिनिधि शामिल हैं ।

सेमिनार की शुरुआत नौसेना उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती के उद्बोधन से हुआ, जिन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में उभरती समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग, अंतर-संचालन और विश्वास-आधारित साझेदारी के महत्व पर ज़ोर दिया। इसके बाद, नौवहन महानिदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक, श्री सुशील मानसिंह खोपड़े, आईपीएस ने मुख्य भाषण दिया , जिसमें उन्होंने सहयोगात्मक सहभागिता और नियामक समन्वय के माध्यम से क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा संरचना को मज़बूत करने की दिशा में भारत की समुद्री पहलों और प्रयासों पर प्रकाश डाला।

सेमिनार के दो दिनों में, प्रतिभागियों ने समुद्री सुरक्षा परिदृश्य को आकार देने वाले विविध विषयों पर विचार-विमर्श किया, जिनमें क्षेत्रीय सुरक्षा गतिशीलता, सूचना नेटवर्क की भूमिका, परिचालन समन्वय, समुद्री कानून, उद्योग के दृष्टिकोण और अंतरराष्ट्रीय समुद्री अपराध जैसे पहलू शामिल थे। 

सत्रों में एक सुदृढ़ और उत्तरदायी समुद्री सुरक्षा ढाँचे के निर्माण में तकनीकी एकीकरण, डेटा इंटरऑपरेबिलिटी और सामूहिक प्रतिबद्धता के महत्व पर ज़ोर दिया गया। सेमिनार का समापन रियर एडमिरल निर्भय बापना (सीएस एनसीओ) के संबोधन के साथ हुआ , जिन्होंने क्षेत्रीय सूचना-साझाकरण ढाँचों के बीच तालमेल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और इस बात पर ज़ोर दिया कि एक सुरक्षित समुद्री क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए सहयोग और निरंतर संवाद केंद्रीय भूमिका निभाते हैं।

05 नवंबर 25 को, एमआईएसडब्ल्यू-25 में आईएफसी- आईओआर में एक टेबल टॉप एक्सरसाइज (टीटीएक्स) होगी, जहाँ सूचना साझाकरण, अंतरसंचालनीयता और समन्वित प्रतिक्रिया के सिद्धांतों को नकली समुद्री सुरक्षा परिदृश्यों के माध्यम से व्यवहार में लाया जाएगा।

टीटीएक्स का संचालन स्वदेशी रूप से विकसित मैरीटाइम एनालिटिकल टूल फॉर रीजनल अवेयरनेस (मंत्रा) सॉफ्टवेयर पर किया जाएगा। प्रतिनिधियों को समुद्री डकैती की घटनाओं, नशीली दवाओं की तस्करी, अनियमित मानव प्रवास और समुद्र में संकट जैसे परिदृश्यों सहित नकली समुद्री स्थितियों का सामना करने का काम सौंपा जाएगा। 

अभ्यास बहु-एजेंसी समन्वय, त्वरित सूचना साझाकरण और समन्वित प्रतिक्रिया योजना पर केंद्रित होगा। अभ्यास का उद्देश्य सुसंगत समुद्री सुरक्षा परिणामों को पाने के लिए वास्तविक समय की सूचना साझाकरण को बेहतर करना है

 

Tags: Military , Indian Navy , Maritime Security Seminar , Maritime Information Sharing Workshop , MISW , Vice Admiral Tarun Sobti , Deputy Chief of Naval Staff

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD