Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

तेजस्वी जब अपने परिवार के नहीं हुए तो भला बिहार की जनता के सगे कैसे होंगे : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मधुबनी , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 13:01 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को मधुबनी जिले की राजनगर विधानसभा में युवा चौपाल और सामाजिक समरसता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो तेजस्वी यादव अपने परिवार के सगे नहीं हुए, वे भला बिहार की जनता के सगे कैसे होंगे? 

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजद-तेजस्वी यादव इस गलतफ़हमी में न रहें कि पोस्टर-बैनर से लालू यादव की फोटो गायब करने से बिहार उनका जंगलराज-भ्रष्टाचार भूल जाएगा। राजद-कांग्रेस की सत्ता मतलब गुंडाई, रंगदारी और कट्टा है। यह जब भी सत्ता में आते हैं तो कट्टे वाले को संरक्षण देते हैं और कट्टे के बल पर अपराध, रंगदारी और फिरौती के बल पर पैसा कमाने का काम भी करते हैं।

उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस फिर से बिहार में जंगलराज कायम कर बिहार को गर्त में धकेलना और यहां अपहरण उद्योग, अवैध आर्म्स फैक्ट्री और कॉन्ट्रैक्ट किलर की फौज खड़ी करना चाहती हैं। जंगलराज और अपराधी की मानसिकता वाले 20 साल सरकार से बाहर रहने के बावजूद उनकी फितरत बदली नहीं है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अपने पिता के नहीं हुए, भाई के नहीं हुए, और बहनों से किनारा कर लिया। आज वे बिहार के युवाओं को नौकरी देने का वादा कर रहे हैं। उनसे कोई पूछे कि रेलवे में नौकरी देने के एवज में लालू यादव ने बिहार और देश के कितने गरीब युवाओं से उनकी जमीन हड़प ली है।

उन्होंने तेजस्वी से सवाल करते हुए कहा कि वे बताएं कि लालू यादव के भ्रष्टाचार में उनकी कितनी हिस्सेदारी थी। गरीब गुरबों और पिछड़ों की बात करने वाले इस परिवार ने गरीब गुरबों और पिछड़ों को ही ठगा है। इन्होंने बिहार की तीन पीढ़ी को बर्बाद किया है और बिहार को इन्होंने सौ साल पीछे धकेल दिया है, मगर इन्हें इस बात का न कोई अफसोस है, न कोई ग्लानि है, और न इन्होंने इस पाप के लिए माफी मांगी है।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD