Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

आईसीसी वनडे रैंकिंग : रोहित शर्मा शीर्ष पर बरकरार, शुभमन गिल और बाबर आजम लुढ़के

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 11:04 IST

आईसीसी ने बुधवार को वनडे के शीर्ष बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की। रैंकिंग में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपना पहला स्थान बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे वनडे में शतक लगाने के बाद करियर में पहली बार शीर्ष रैंक हासिल की थी। 

रोहित के अलावा शीर्ष दस में शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भारतीय बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से जीत मिली थी। इस जीत में न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने अहम भूमिका निभाई थी और 178 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। 

इस प्रदर्शन का फायदा मिचेल को हुआ है। उन्होंने वनडे में अपने करियर की अब तक की श्रेष्ठ रैंक हासिल की है। मिचेल तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें ताजा रैंकिंग में दो स्थान का फायदा हुआ है। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान दूसरे स्थान पर हैं। शुभमन गिल और बाबर आजम दोनों को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। 

गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के एक भी मैच में बड़ी पारी खेलने में असफल रहे थे। इसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं बाबर आजम मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में फ्लॉप रहे थे। इसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो वनडे और खेले जाने हैं। बाबर आजम के पास बेहतर प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग सुधारने का मौका है। गिल चौथे स्थान पर जबकि बाबर आजम पांचवें स्थान पर हैं। विराट कोहली छठे, श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका सातवें, आयरलैंड के हैरी टैक्टर आठवें, श्रेयस अय्यर नौवें और वेस्टइंडीज के शाई होप दसवें स्थान पर हैं। 

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD