Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

अच्छी नींद के लिए ली जाने वाली गोलियां सेहत को पहुंचा सकती हैं बड़ा नुकसान : स्टडी

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Nov 2025

Last updated on: Nov 04, 2025, 10:41 IST

जिन गोलियों का उपयोग आप अच्छी नींद के लिए करते हैं, वही आपकी जिंदगी पर बुरा असर डाल सकती हैं। द लैंसेट रीजनल हेल्थ अमेरिकाज में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन में पता चला है कि अधेड़ और बुजुर्ग अगर नींद की गोलियों का सेवन बंद कर दें तो उनका बुढ़ापा अच्छा कट सकता है। 

रिसर्चर्स ने पाया कि नींद की गोलियों का इस्तेमाल बंद करने से गिरने का खतरा लगभग 9 प्रतिशत कम हो सकता है, सोचने-समझने की क्षमता बढ़ जाती है, और औसतन एक महीने से ज्यादा उम्र बढ़ सकती है। इस कदम से हेल्थकेयर और दवाओं पर होने वाले हजारों डॉलर की बचत भी हो सकती है।

'यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया' में 'शेफर सेंटर फॉर हेल्थ पॉलिसी एंड इकोनॉमिक्स' विभाग के हेनके हेवन जॉनसन की अगुवाई में शोध किया गया। इस रिसर्च में नींद की दवाओं पर निर्भरता कम करने के फायदों पर जोर दिया गया। जॉनसन ने बताया कि बुजुर्गों में नींद की गोलियों का इस्तेमाल कम करने से उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत बेहतर हो सकती है, जिससे वे ज्यादा एक्टिव जिंदगी का आनंद उठा सकते हैं।

स्टडी के अनुसार, 50 साल और उससे ज्यादा उम्र के 15 मिलियन से ज्यादा अमेरिकी नियमित रूप से नींद की गोलियों का इस्तेमाल करते हैं। वो भी तब जब लंबे समय तक इस्तेमाल के बुरे असर को लेकर लगातार मेडिकल चेतावनियां जारी की जाती रही हैं। नींद न आने की समस्या 65 साल और उससे ज्यादा उम्र के लगभग आधे लोगों में होती है और अक्सर यह डिप्रेशन, एंग्जायटी, दिल की बीमारी और डिमेंशिया जैसी दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी होती है। 

हालांकि, शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि नींद की गोलियों का लंबे समय तक इस्तेमाल नींद में चलने, बुरे सपने और गिरने की घटनाओं को बढ़ा सकता है। 'फेडरल हेल्थ एंड रिटायरमेंट स्टडी' के डेटा का एनालिसिस किया गया। स्टडी में पाया गया कि ट्रायल में सबसे ज्यादा सुधार 65 से 74 साल की उम्र के भागीदारों में दिखा।

देखा गया कि इस एज ग्रूप के लोगों ने जब नींद की गोलियां छोड़ीं तो न केवल शारीरिक तौर पर स्वस्थ दिखे, बल्कि मानसिक तौर पर भी सर्तका साफ दिखी और इनकी उम्र भी बढ़ी। विशेषज्ञों ने नींद न आने की समस्या के लिए कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (सीबीटी-आई) को दवा का ज्यादा असरदार और सुरक्षित विकल्प बताया है।

वरिष्ठ शोधकर्ता डॉ. जेसन और उनकी टीम ने बताया कि थेरेपी नींद से जुड़े व्यवहार और सोचने के तरीकों को बदलने पर फोकस करती है, जिससे नींद की गोलियों से जुड़े साइड इफेक्ट्स नहीं होते और इंसान को लंबे समय तक आराम मिलता है। ये नतीजे लंबे समय तक नींद न आने की समस्या को मैनेज करने के लिए नींद की गोलियों पर निर्भर रहने के संभावित खतरों पर रोशनी डालते हैं। 

एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि बुजुर्ग दवाओं पर निर्भरता कम कर अपने चिकित्सकों या हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स से सीबीटी-आई जैसी वैकल्पिक थेरेपी के बारे में जरूर बात करें। दावा किया कि यकीनन उन्हें लाभ मिलेगा।

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD