Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दो बच्चों समेत छह की मौत, 58 हजार घरों की बिजली गुल, रूस का यूक्रेन पर हमला

Trending News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 15:35 IST

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है। रूस ने शनिवार को फिर से यूक्रेन पर हमला किया। इस हमले में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। रूसी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक यूक्रेन पर रूस ने ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। 

इस हमले में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और हजारों घरों की बिजली गुल हो गई। क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में मुख्य रूप से यूक्रेन के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों को निशाना बनाया गया और एक दर्जन लोग घायल हो गए। बता दें कि यूक्रेन पर यह हमला तब हुआ है, जब रूस ने युद्ध रोकने के लिए अमेरिका के प्रस्ताव को स्वीकार करने से मना कर दिया।

रूस ने यूक्रेन के एनर्जी ग्रिड पर अटैक करने के साथ जमीनी स्तर पर हमले को आगे बढ़ाया है। रूस के इन हमलों को लेकर घेरते हुए कीव ने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि मास्को शांति में रुचि नहीं रखता है। यूक्रेन के महाभियोजक के कार्यालय ने टेलीग्राम पर कहा, "रूसी सेना ने निप्रॉपेट्रोस और ओडेसा क्षेत्रों पर हमला किया। 

दो बच्चों सहित छह लोग मारे गए।" रूस के हमले में मारे गए बच्चों में एक की उम्र 11 साल और दूसरे की उम्र 14 साल है। रूस के इस हमले के बाद करीब 58 हजार घरों में अंधेरा छा गया। हालांकि, रूस ने हमले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उसने नागरिकों को निशाना बनाने के आरोप से साफ इनकार कर दिया है। 

वहीं, कीव का कहना है कि हमलों का मुख्य उद्देश्य उसकी नागरिक आबादी को कमजोर करना है। क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के रूस के काला सागर बंदरगाह तुआप्से पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले में एक तेल टैंकर में आग लग गई और बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।

 

Tags: Trending News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD