Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मेजर जनरल जगदीप सिंह चीमा ने मेजर जनरल भारत मेहतानी को चार्ज सौंपा

Military, Major General Jagdeep Singh Cheema,Major General Bharat Mehtani
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 19:04 IST

एनसीसी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के एडिशनल डायरेक्टर जनरल, मेजर जनरल जगदीप सिंह चीमा ने 37 साल की प्रतिष्ठित सेवाकाल के बाद अपनी रिटायरमेंट पर आज मेजर जनरल भारत मेहतानी को चार्ज सौंप दिया।अपने कार्यकाल के दौरान, मेजर जनरल चीमा ने ऑफिस में एक सकारात्मक और अच्छा माहौल बनाया, जिससे उनकी टीम को शानदार उपलब्धियां हासिल करने की प्रेरणा मिली। 

ड्यूटी के प्रति उनके उल्लेखनीय समर्पण और प्रतिबद्धता को याद करते हुए एनसीसी डायरेक्टरेट के स्टाफ ने उनकी लीडरशिप के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।मेजर जनरल चीमा, नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला के स्टूडेंट रहे हैं। अपने शानदार मिलिट्री करियर में बांग्लादेश में भारतीय हाई कमीशन में डिफेंस अटैची के तौर पर काम किया और यूएन मिशन में सेवा की है।  वह 1 अगस्त, 2024 से रेजिमेंट ऑफ़ आर्टिलरी (ग्रुप-IV) के कर्नल कमांडेंट भी हैं।

एनसीसी डायरेक्टरेट के नए एडिशनल डायरेक्टर जनरल, मेजर जनरल भारत मेहतानी अपनी नई भूमिका में बहुत अनुभव लेकर आए हैं, उन्होंने वेस्टर्न सेक्टर में एक इन्फेंट्री ब्रिगेड और डिवीज़न की कमान संभाली है और अलग-अलग पदों पर काम किया है। उनकी शानदार सेवा के लिए उन्हें वेस्टर्न कमांड के जीओसी-इन-चीफ कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित भी किया गया है।एक रसमी समारोह के दौरान दोनों अधिकारियों ने गर्मजोशी से एक दूसरे का अभिवादन करते हुए, औपचारिक तौर कमांड के चार्ज का आदान प्रदान किया ।

 

Tags: Military , Major General Jagdeep Singh Cheema , Major General Bharat Mehtani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD