Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

दीपावली पर राहुल गांधी पहुंचे पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक 'घंटेवाला' दुकान, खुद बनाई इमरती और लड्डू

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee,Congress Working Committee, CWC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Oct 2025

Last updated on: Oct 22, 2025, 15:39 IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस बार दीपावली को अनोखे और पारंपरिक अंदाज में मनाया। उन्होंने पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान 'घंटेवाला' का दौरा किया, जो 1790 में स्थापित हुई थी। इस दौरान, राहुल गांधी ने अलग-अलग मिठाइयां बनाने की कोशिश की। 

इस दुकान का भारत के राजनीतिक इतिहास से गहरा नाता रहा है और माना जाता है कि इसने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई दिग्गज नेताओं को अपनी मिठाइयों का स्वाद चखाया है। दुकान के मालिक ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इसके बाद राहुल ने 'घंटेवाला' में इमरती और बेसन के लड्डू बनाने की प्रक्रिया को समझा।

 कारीगरों ने उन्हें इमरती तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में बताया और फिर राहुल गांधी ने खुद हाथ आजमाया। इसके अलावा, सांसद ने बेसन का हलवा और लड्डू बनाते समय भी हाथ आजमाया। राहुल गांधी ने इस अनुभव को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किया। 

उन्होंने लिखा, "पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक 'घंटेवाला' मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया। सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है, खालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली। दीपावली की असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है। आप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं, और उसे कैसे खास बना रहे हैं?"

कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से भी इस अवसर पर एक पोस्ट साझा किया गया, जिसमें लिखा गया, "पुरानी दिल्ली के बीचों-बीच ऐतिहासिक 'घंटेवाला' मिठाई की दुकान पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इमरती और बेसन के लड्डू बनाने की कोशिश की। मुस्कान, किस्से और परंपरा की मिठास शेयर की। यह दिवाली हर दिल में शांति, समृद्धि और मिठास लाए।"

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress Working Committee , CWC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD