Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव

 

प्रोजेक्ट सीबर्ड चरण II के अंतर्गत आवासीय परिसर और मुख्य वितरण सबस्टेशन का उद्घाटन

Military, Indian Navy, Adm Dinesh K Tripathi, Chief of the Naval Staff
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कारवार , 14 Oct 2025

Last updated on: Oct 15, 2025, 15:00 IST

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने 14 अक्टूबर 2025 को कारवार स्थित नौसेना अड्डे में प्रोजेक्ट सीबर्ड द्वितीय चरण के अंतर्गत भारतीय नौसेना के वरिष्ठ नाविकों और रक्षा नागरिकों के लिए आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नौसेना की पश्चिमी कमान के एफओसी-इन-सी वाइस एडमिरल के स्वामीनाथन, प्रोजेक्ट सीबर्ड के महानिदेशक वाइस एडमिरल राजेश धनखड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मंजिल क्रीक और अमदल्ली के पूर्व में स्थित आवासीय परिसर में वरिष्ठ नाविकों के लिए चार टावर हैं जिनमें 240 आवासीय इकाइयां (डीयू) हैं और असैन्य नौसेना रक्षा कर्मियों के लिए चार टावर हैं जिनमें 240 आवासीय इकाइयां हैं। पूर्ण रूप से विकसित होने के बाद इन टाउनशिप में वरिष्ठ नौसैनिकों के लिए 2,160 और असैन्य रक्षा कर्मियों के लिए 3,168 आवास इकाइयां उपलब्ध होंगी। 

इन भवनों का निर्माण मेसर्स एनसीसी लिमिटेड, हैदराबाद ने किया है। यह अवसंरचना विकास कारवार में चल रहे प्रोजेक्ट सीबर्ड के चरण द्वितीय (ए) (IIA) का हिस्सा है जो बड़ी संख्या में जहाजों और पनडुब्बियों के लंगर डालने में सहायक होगा। इस परियोजना में एक दोहरे उपयोग वाला नौसैनिक हवाई अड्डा, एक पूर्ण विकसित नौसेना डॉकयार्ड, चार कवर्ड ड्राई बर्थ और जहाजों और विमानों के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी शामिल है। 

इसमें लगभग 10,000 वर्दीधारी और असैन्य कर्मचारी अपने परिवारों के साथ रहेंगे जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था, उद्योग और पर्यटन को उल्लेखनीय रूप से बढ़ावा मिलेगा। प्रोजेक्ट सीबर्ड के चरण द्वितीय (ए) (IIA) के अंतर्गत चल रहे निर्माण ने 7,000 प्रत्यक्ष और 25,000 अप्रत्यक्ष रोज़गार सृजित किए हैं।

यह परियोजना पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और भारतीय हरित भवन परिषद (आईजीबीसी) के मौजूदा मानदंडों के अनुरूप है। पूरा होने पर यह आईजीबीसी की गोल्ड-रेटेड परियोजना होगी। यह परियोजना ‘आत्मनिर्भर भारत’ की अवधारणा के अनुरूप है, जिसमें 90 प्रतिशत से अधिक सामग्री और उपकरण घरेलू स्तर पर ही प्राप्त किए जाएंगे।

 

Tags: Military , Indian Navy , Adm Dinesh K Tripathi , Chief of the Naval Staff

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD