Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सेवा पखवाड़ा के तहत चंडीगढ़ में 50 विशिष्ट व्यक्तियों को भाजपा ने किया सम्मानित

समाज सेवा से शिक्षा व स्वास्थ्य तक — चंडीगढ़ के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों का भाजपा ने किया सम्मान

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Oct 2025

Last updated on: Oct 11, 2025, 18:41 IST

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय कमलम, सेक्टर 33 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत चंडीगढ़ के विशिष्ट व्यक्तियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा एवं मेयर चंडीगढ़ हरप्रीत कौर बबला उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में शामिल हुए।इस सम्मान समारोह में चंडीगढ़ के ऐसे 50 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों — सामाजिक सेवा, शिक्षा, खेलकूद एवं स्वास्थ्य — में अपनी सेवाओं द्वारा उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इनमें विशेष रूप से पीजीआई चंडीगढ़ के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के डॉ. सुचेत सचदेव, सेक्टर 16 हॉस्पिटल के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. सिमरजीत कौर गिल, सेक्टर 32 के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की प्रोफेसर डॉ. रवनीत कौर, डॉ. शिखा शारदा, डॉ. निशा सिंगला तथा शिक्षा क्षेत्र से श्रीमती दीपिका, श्रीमती सुखबीर कौर, रिद्धि श्रीवास्तव, भजनलाल मंजू एवं मनप्रीत कौर शामिल रहीं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में समाज की सेवा और उत्कृष्ट योगदान के माध्यम से प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।

इन सभी विशिष्ट व्यक्तियों को अंग वस्त्र और सम्मान-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि सेवा और समाज निर्माण का संकल्प लिए एक परिवार है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र सेवा और समर्पण का प्रतीक है, और सेवा पखवाड़ा उनके आदर्शों से प्रेरित होकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा का संदेश पहुंचाने का माध्यम है। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के ऐसे व्यक्तियों का सम्मान वास्तव में प्रेरणादायक है, जो अपने कार्यक्षेत्र में निष्ठा और समर्पण से समाज को दिशा दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव समाजहित और सेवा के कार्यों को प्राथमिकता देती रही है।इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक संजीव कुमार राणा एवं विशिष्ट अतिथि सम्मान कार्यक्रम के संयोजक रवि रावत ने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच और प्रेरणा का संचार करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD