Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

कीर्ति वर्धन सिंह ने अबू धाबी में आईयूसीएन विश्व संरक्षण सम्मेलन के अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात के पर्यावरण मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की

जलवायु परिवर्तन से निपटने, जैव विविधता संरक्षण और सतत विकास में भारत-संयुक्त अरब अमीरात सहयोग सुदृढ़ करने के उपायो पर चर्चा हुई

Kirtivardhan Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Dr Amna bint Abdullah Al Dahak Al Shamsi, IUCN World Conservation Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबू धाबी , 10 Oct 2025

Last updated on: Oct 11, 2025, 13:01 IST

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने संयुक्त अरब अमीरात की पर्यावरण मंत्री डॉ. आमना बिन्त अब्दुल्ला अल दहक अल शम्सी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि प्रमुख वैश्विक साझेदार के रूप में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के पास पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के अभिनव समाधान सहयोग का यह एक अनूठा अवसर है। 

श्री सिंह अबू धाबी में आईयूसीएन विश्व संरक्षण सम्मेलन 2025 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने 28वे संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन- सीओपी28 में विकासशील देशों के हितों को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से निपटने के सक्रिय उपाय लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात की सराहना की। 

इसके परिणामस्वरूप ही नुकसान और क्षति के लिए कोष और अनुकूलन पर वैश्विक लक्ष्य सहित कुछ ऐतिहासिक निर्णय लिए गए थे। जलवायु परिवर्तन में कमी लाने और जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा देने के उपाय के प्रति  भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए श्री सिंह ने संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व वाली महत्वाकांक्षी जलवायु पहल, मैंग्रोव अलायंस फॉर क्लाइमेट- एमएसी की सराहना की, जिसका संचालन संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि यह जलवायु अनुकूलन और जैव विविधता संरक्षण के बहुपक्षीय सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, संसाधन दक्षता एवं वृत्तीय अर्थव्यवस्था उद्योग गठबंधन -आरईसीईआईसी जैसी भारत की पहल में संयुक्त अरब अमीरात की अहम भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया। 

उन्होंने आपदा रोधी अवसंरचना गठबंधन (सीडीआरआई) और उद्योग परिवर्तन के लिए नेतृत्व समूह (लीडआईटी) जैसे भारत की वैश्विक पहल में संयुक्त अरब अमीरात को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। साथ ही पृथ्वी ग्रह-अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए भारत के दूरदर्शी प्रयासों, जैसे 'मिशन लाइफ', का समर्थन करने का भी आह्वान किया। 

संयुक्त अरब अमीरात की पर्यावरण मंत्री ने मिशन लाइफ का विवरण जानने और समझने की उत्सुकता प्रकट ताकि वे इसे अपने देश में लागू कर सकें। श्री सिंह ने ब्रिक्स संगठन और अन्य अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच घनिष्ठ सहयोग की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात ब्रिक्स के नए महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक है और भारत और उसके बीच सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

Tags: Kirtivardhan Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Dr Amna bint Abdullah Al Dahak Al Shamsi , IUCN World Conservation Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD