Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव

 

भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा में चरणजीत सिंह चन्नी ने लिया हिस्सा

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 06 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 13:57 IST

पंजाब के जालंधर में भगवान वाल्मीकि के 'प्रगट दिवस' के उपलक्ष्य में सोमवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शहर में सुबह रुक-रुककर हुई बारिश और बादल छाए रहने के बावजूद शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डॉ. अंबेडकर चौक से निकाली गई इस शोभायात्रा में सांसद चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल हुए। 

उन्होंने भगवान वाल्मीकि को नमन किया और शहरवासियों को प्रगट दिवस की बधाई दी। चन्नी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी का प्रगट दिवस है। इसी के चलते शहर में शोभा यात्रा निकाली जा रही है। बाबा प्रगट नाथ और संगत नाथ के आशीर्वाद से यह शोभायात्रा निकाली गई, जो सामाजिक एकता का प्रतीक है।

शोभायात्रा के दौरान सांसद चन्नी ने हिंदू-मुस्लिम विवादों पर चिंता जताते हुए कहा कि पंजाब की धरती हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जानी जाती है। उन्होंने महाराजा रणजीत सिंह के शासनकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि पंजाब में कभी भी धर्म के आधार पर विवाद नहीं हुआ। 

शरारती तत्वों के बहकावे में न आएं और शांति बनाए रखें।उन्होंने कहा, "सभी धर्म परमात्मा तक पहुंचने के अलग-अलग रास्ते हैं, लेकिन इंसानियत एक है। सभी के खून का रंग लाल है।"चरणजीत सिंह चन्नी ने आदमपुर के लापता नौजवान अरविंदर सिंह के मामले को उठाते हुए कहा कि उन्होंने विधायक सुखविंदर कोटली से बात की है और जल्द ही दिल्ली जाकर इस मामले में बातचीत करेंगे।

उन्होंने बरनाला के सैना गांव में पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या पर गंभीर आरोप लगाए। चन्नी ने दावा किया कि मृतक राजनीतिक रूप से सक्रिय था और स्थानीय विधायक से उसका विवाद था।उन्होंने इस हत्या की सीबीआई जांच की मांग की और विधायक व उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही।

चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "पंजाब में पहले लालच दिया जाता है, फिर धमकी, फिर मुकदमा और आखिर में गोलियां चलती हैं।" उन्होंने दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया के बयान का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब में भी 'साम, दाम, दंड, भेद' की नीति अपनाई जा रही है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सुरक्षा हटाने के बाद ही यह घटना हुई थी।किसानों के मुद्दे पर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 20,000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजे का वादा किया, लेकिन एक भी किसान को यह राशि नहीं मिली। सरकार कहती थी कि खजाना भरा है, फिर केंद्र से पैसे क्यों मांगने पड़ रहे हैं?

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD