Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

सुरिंदर कुमार चौधरी ने बर्फ हटाने की तैयारियों की समीक्षा की, एम एंड एचई विभाग का मूल्यांकन किया

Surinder Kumar Choudhary, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 06 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 12:29 IST

कश्मीर संभाग में आवश्यक सेवाओं की सुचारू और निर्बाध आपूर्ति तथा महत्वपूर्ण संस्थापनों के निरंतर संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने श्रीनगर में यांत्रिक एवं अस्पताल अभियांत्रिकी विभाग के समग्र कार्य और बर्फबारी के मौसम की तैयारियों की समीक्षा हेतु उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। 

यह बैठक विशेष रूप से कश्मीर घाटी के बर्फ प्रभावित क्षेत्रों और जम्मू संभाग के ऊंचे इलाकों में शीत ऋतु की कठोर परिस्थितियों के बीच प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने पर केंद्रित रही। संभावित भारी बर्फबारी की तैयारियों का आकलन करते हुए उपमुख्यमंत्री ने विभाग को उच्च-प्रौद्योगिकी मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए और कहा कि बर्फ प्रभावित क्षेत्रों में समयबद्ध प्रतिक्रिया अत्यंत आवश्यक है ताकि आवागमन सुचारू रहे और जन सुरक्षा सुनिश्चित हो।

उन्होंने विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने और नागरिकों के लिए सुरक्षा संबंधी जन सलाह जारी करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “जनता के लिए समय पर परामर्श जारी किए जाने चाहिए, जिसमें भारी बर्फबारी के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों की अनावश्यक यात्रा से बचने जैसी सावधानियां शामिल हों।“

चैधरी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और बिजली, पानी एवं सड़क संपर्क जैसी आवश्यक सेवाएं सतत रूप से कार्यरत रहें। उन्होंने कहा कि कठोर मौसम परिस्थितियों के दौरान जन असुविधा को न्यूनतम करने के लिए एक सुदृढ़ तंत्र की आवश्यकता है।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मौसम संबंधी चुनौतियों पर समय पर और प्रभावी प्रतिक्रिया देना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी जनोपयोगी संस्थापनों के सामान्य संचालन के लिए जनशक्ति और मशीनरी तत्पर स्थिति में रहे।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मुख्य मार्गों की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, जिनमें अंतर-जिला राजमार्गों, अस्पतालों, पावर ग्रिड, जल आपूर्ति तंत्र और अग्निशमन एवं आपात सेवाओं को जोड़ने वाली सड़कों को प्राथमिकता से शामिल किया गया है।

 

Tags: Surinder Kumar Choudhary , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD