Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

अनंतनाग में वंदे भारत एक्सप्रेस का नया ठहराव, यात्रियों, व्यापारियों को मिलेगा लाभ : अश्विनी वैष्णव

Omar Abdullah, Chief Minister of JK, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Ashwini Vaishnaw, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 14:33 IST

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर केंद्र शासित प्रदेश में चल रही और भविष्य की रेलवे परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देना था। बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए अनंतनाग में वाणिज्यिक ठहराव (कमर्शियल स्टॉपेज) देने की घोषणा की गई। इस नए ठहराव से यात्रियों, पर्यटकों और व्यापारियों को काफी लाभ मिलेगा।

इससे कश्मीर के प्रमुख आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्रों में से एक अनंतनाग तक तेज, सुविधाजनक और विश्वसनीय रेल संपर्क उपलब्ध होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अनंतनाग में वंदे भारत एक्सप्रेस का नया ठहराव स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह कदम जम्मू-कश्मीर में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को और बढ़ावा देगा तथा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसी को देखते हुए अनंतनाग में वंदे भारत एक्सप्रेस के नए ठहराव की घोषणा की जा रही है, जिससे वहां के लोगों को और आने-जाने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय रेलवे की परिवर्तनकारी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि वंदे भारत सेवा ने जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा को पूरी तरह बदल दिया है। इससे यात्रा का समय काफी कम हुआ है और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही हैं। इसी आने वाले दिनों में और बढ़ाया जाएगा। इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि विस्तारित रेल नेटवर्क केवल यात्री परिवहन तक सीमित नहीं है, बल्कि जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रहा है। विशेष रूप से सेब, चेरी जैसे फलों और सीमेंट जैसी वस्तुओं की निर्बाध ढुलाई से लॉजिस्टिक्स व्यवस्था में सुधार हुआ है, परिवहन लागत घटी है और स्थानीय किसानों तथा उद्योगों के लिए नए बाजारों के अवसर खुले हैं।

 

Tags: Omar Abdullah , Chief Minister of JK , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Ashwini Vaishnaw , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD