Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की

 

उमर अब्दुल्ला ने नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

जम्मू-कश्मीर को जल्द राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग

Omar Abdullah, Chief Minister of JK, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 12:53 IST

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर केंद्र शासित प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर को जल्द राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग उठाई और प्रदेश की आर्थिक स्थिति तथा विकास कार्यों की गति पर भी बातचीत की।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर जम्मू-कश्मीर से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। इसमें राज्य का दर्जा बहाल करने, अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति और विकास कार्यों की रफ्तार जैसे विषय शामिल रहे।

सीएमओ के अनुसार, मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर में आर्थिक विकास को गति देने, बेहतर संपर्क व्यवस्था विकसित करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने, बुनियादी ढांचे का विस्तार करने और जनकल्याण योजनाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उमर अब्दुल्ला ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार 12 वर्ष तक प्रधानमंत्री पद पर कार्यकाल पूरा करने पर बधाई भी दी।

गौरतलब है कि उमर अब्दुल्ला हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित इंडी गठबंधन की बैठक में भी शामिल हुए थे। उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) इंडिया गठबंधन के 35 घटक दलों में शामिल है। इस बीच, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हाल ही में हुई नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की करीब सात घंटे लंबी बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संसद के मानसून सत्र के पहले दिन पार्टी का विधायक दल नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगा।

इस प्रदर्शन का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने और अन्य संवैधानिक गारंटियों की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने भी घोषणा की है कि उसके विधायक इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने भी प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन का मुख्य फोकस जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि रुहुल्लाह मेहदी ने हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से पार्टी नेतृत्व पर 2024 के चुनावी घोषणापत्र के वादों को पूरा करने में पर्याप्त प्रयास नहीं करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से उन्हें पार्टी की बैठकों में नहीं बुलाया जा रहा है। तीन जून को डाचीगाम नेशनल पार्क में हुई सात घंटे लंबी बैठक, जिसमें जंतर-मंतर प्रदर्शन का फैसला लिया गया था, उसमें भी रुहुल्लाह मौजूद नहीं थे।

 

Tags: Omar Abdullah , Chief Minister of JK , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD