Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर किया वो शक्तिशाली वाक्य, जिसने उनकी जिंदगी को दी नई दिशा

Samantha Ruth Prabhu, Samantha Akkineni, Tollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Oct 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 09:54 IST

दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस के लिए लाइव आईं। इस दौरान उन्होंने फैंस से उनकी लाइफ से जुड़े सवाल पूछने को कहा। इसी बीच एक यूजर ने अभिनेत्री से पूछा कि ऐसा कौन सा वाक्य है, जिसने आपका नजरिया बदल दिया? अभिनेत्री ने जवाब देते हुए उस शक्तिशाली वाक्य का खुलासा किया, जिसने उनकी जिंदगी को नई दिशा दी।

सामंथा रुथ प्रभु ने कहा, "आपको अपना उद्देश्य उन चीजों में मिलेगा, जो आपको परेशान करती हैं।" उन्होंने बताया कि उनका काम भी उन्हीं चीजों से जुड़ा है, जो उन्हें परेशान करती हैं और इस सोच ने उनके जीवन को आसान बना दिया है। आप भी इसे आजमा सकते हैं, शायद यह आपकी मदद करे। 

एक अन्य यूजर ने उनसे पूछा कि एक छात्र होने के चलते वह अपनी हेल्थ का ध्यान नहीं रख पाते हैं, इसके लिए वो कुछ सुझाव दे सकती हैं? इस पर अभिनेत्री ने कहा, "सच कहूं तो, एक छात्र का जीवन जिए मुझे लंबा अरसा हो गया है, लेकिन मैं अक्सर सुनती रही हूं कि आजकल छात्रों के लिए यह कितना मुश्किल है, वे अधिक तनाव में रहते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन मैं आपसे सहानुभूति रखती हूं, और मैं चाहती हूं कि आप यह समझें कि अच्छे ग्रेड ही सबकुछ नहीं होते। मुझे लगता है कि एक छात्र होने से मैंने जो सबसे अधिक सीखा और एक छात्र होने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा वे मित्र थे, जो मैंने उस दौरान बनाए।

अपने आसपास के लोगों के लिए सम्मान का भाव और अपने दोस्तों से जो दयालुता मैंने सीखी, इसने मुझे एक बेहतर इंसान बनने में मदद की।" सामंथा रुथ प्रभु को पिछली बार तेलुगु हॉरर-कॉमेडी ‘शुभम’ में देखा गया था। इसमें वह एक छोटी सी भूमिका में नजर आई थीं। 

वह बहुत जल्द राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की फिल्म ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ में दिखाई देंगी। इसमें आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, जयदीप अहलावत और वामिका गब्बी जैसे कलाकार हैं।

 

Tags: Samantha Ruth Prabhu , Samantha Akkineni , Tollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD