Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत ने पाकिस्तान में 300 किमी अंदर तक किया था अटैक, भारतीय वायुसेना प्रमुख ने किया खुलासा

Military, Indian Air Force, Chief of the Air Staff, Air Chief Marshal AP Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Oct 2025

Last updated on: Oct 04, 2025, 13:58 IST

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने पाकिस्तान में 300 किलोमीटर अंदर तक हमला किया था। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने यह खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यह दुश्मन के क्षेत्र में अब तक की सबसे लंबी दूरी थी। 

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने न सिर्फ दुश्मन के क्षेत्र में अंदर तक प्रवेश किया, बल्कि 300 किलोमीटर तक की अब तक की सबसे लंबी दूरी की मार भी हासिल की, जिससे पाकिस्तान अपने ही क्षेत्र में संचालन करने में असमर्थ रहा।"

एयर मार्शल सिंह ने मिशन की रणनीतिक सफलता पर कहा, "हम दुश्मन के क्षेत्र में अंदर तक प्रवेश करने और उच्च सटीकता के साथ हमले करने में सक्षम थे।" उन्होंने भारत की मजबूत वायु रक्षा संरचना को इस समग्र योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय दिया, जिसने ऑपरेशन के दौरान संपत्तियों के निर्बाध समन्वय और सुरक्षा को संभव बनाया।

इस दौरान उन्होंने भारतीय वायुसेना के विमानों को मार गिराने के पाकिस्तानी दावों को खारिज किया। एपी सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि पाकिस्तान के दावे सिर्फ 'मनोहर कहानियां' हैं। वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में कहा, "उन्होंने (पाकिस्तान) कहा कि हमने इतने जेट गिराए? 

मैं अब भी कुछ नहीं बोलूंगा और न ही बोलना चाहूंगा। अगर पाकिस्तान को लगता है कि उसने हमारे 15 जेट गिराए हैं तो उन्हें सोचने दो। मुझे उम्मीद है कि उन्हें इस बात का यकीन हो गया होगा और जब वे दोबारा लड़ने आएंगे तो मेरे बेड़े में 15 कम विमान होंगे, तो मैं इसके बारे में बात क्यों करूं?"

उन्होंने कहा, "आज भी मैं इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा कि क्या हुआ, कितना नुकसान हुआ और कैसे हुआ, क्योंकि उन्हें पता तो चलने दीजिए।" एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने सवाल किया, "क्या आपने एक भी तस्वीर देखी है जहां हमारे किसी एयरबेस पर कुछ गिरा हो, हमें कोई टक्कर लगी हो, कोई हैंगर तबाह हुआ हो या ऐसा कुछ? 

हमने उन्हें उनकी जगहों की इतनी सारी तस्वीरें दिखाईं, लेकिन वे हमें एक भी तस्वीर नहीं दिखा पाए, तो उनकी कहानी 'मनोहर कहानियां' है। उन्हें खुश रहने दीजिए। आखिरकार उन्हें भी अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए अपनी जनता को कुछ तो दिखाना ही है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।"

'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर सबसे महत्वपूर्ण था। पहलगाम की घटना के बाद हमने तय किया कि जिम्मेदार लोगों को उनके किए की सजा मिलनी चाहिए और निर्दोष लोगों की हत्या करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। 

भारतीय सशस्त्र बलों को एक स्पष्ट निर्देश दिया गया था, जिसमें भारतीय वायुसेना को आतंकवादी शिविरों से जुड़े 9 में से दो प्रमुख लक्ष्यों को निशाना बनाने में प्रमुख हितधारक बनाया गया था।"

 

Tags: Military , Indian Air Force , Chief of the Air Staff , Air Chief Marshal AP Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD