Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'ऑपरेशन सिंदूर' वह सबक जो दुनिया को हमसे सीखना चाहिए : एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह

Military, Indian Air Force, Air Chief Marshal Amar Preet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Oct 2025

Last updated on: Oct 03, 2025, 16:48 IST

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने शुक्रवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान को उस स्थिति तक पहुंचाया, जहां उन्हें युद्धविराम की मांग करनी पड़ी। जब हमारे उद्देश्य पूरे हो गए तो हमने भी शांति का फैसला लिया। 

यह वह सबक है जो दुनिया को हमसे सीखना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई लड़ाकू विमान नष्ट किए। पाकिस्तानी बेस पर खड़े 4 से 5 एफ-16 लड़ाकू विमान भी इस दौरान निशाने पर आए।

इसके अलावा, वायुसेना ने कई पाकिस्तानी एयरबेस, रडार, कमांड सेंटर, रनवे, हैंगर और एक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली को भी गंभीर क्षति पहुंचाई। एयर चीफ मार्शल ने बताया कि इस कार्रवाई में पाकिस्तान का एक सी-130 श्रेणी का विमान और संभवतः एक हाई-वैल्यू निगरानी विमान भी हिट हुआ।

भारतीय वायुसेना प्रमुख ने पाकिस्तान के भारतीय विमानों को निशाना बनाने के दावों को खारिज किया। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, "अगर पाकिस्तान सोचता है कि उन्होंने मेरे 15 विमान गिरा दिए, तो उन्हें सोचने दो। उनकी कहानी मनोहर कहानियां हैं, चलने दो… वो इसी में खुश रहें।"

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि जहां तक पाकिस्तान की क्षति का सवाल है, हमने दो जगह बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया; तीन अलग-अलग एयरबेस पर उनके तीन हैंगर नष्ट हुए और हमारे पास सी-130 श्रेणी के विमान को नुकसान पहुंचाने के सबूत हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान इतिहास का सबसे लंबा सफल मिसाइल स्ट्राइक किया गया, जो 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर था। 

इससे पाकिस्तान की गतिविधियां काफी हद तक सीमित हो गईं। इतिहास में दर्ज होगा कि 300 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर सबसे लंबा ‘घातक वार’ हमने किया। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के लिए एक सबक है, क्योंकि दुनिया में चल रहे कई युद्धों का कोई अंत नहीं दिख रहा। 

ऑपरेशन सिंदूर एक स्पष्ट उद्देश्य के साथ शुरू किया गया और समय रहते समाप्त किया गया। एयर चीफ मार्शल सिंह ने इस दौरान रूस से प्राप्त एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की भी सराहना करते हुए इसे 'बेहतरीन हथियार प्रणाली' बताया। उन्होंने कहा कि यह सिस्टम भारत की लेयर्ड एयर डिफेंस रणनीति का अहम हिस्सा है और इसने वायुसेना की क्षमता को और मजबूत किया है।

उनके बयान ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत वास्तविक क्षमताओं और तथ्यों पर केंद्रित है, न कि मनगढ़ंत प्रचार पर। उन्होंने यह संदेश दिया कि भारतीय वायुसेना एयर सुपीरियरिटी बनाए रखने और अपने आकाश की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।

 

Tags: Military , Indian Air Force , Air Chief Marshal Amar Preet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD