Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक का पदभार संभाला

Military, Indian Army, Lt Gen Virendra Vats, National Cadet Corps, NCC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Oct 2025

Last updated on: Oct 01, 2025, 16:25 IST

लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने 01 अक्टूबर, 2025 को लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह के स्थान पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे ऐसे समय में कार्यभार संभाल रहे हैं जब दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन, एनसीसी, 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में अपने कैडेटों की संख्या 20 लाख तक बढ़ा रहा है। 

एनसीसी एकता और अनुशासन के अपने आदर्श वाक्य के साथ चरित्र निर्माण और देशभक्ति पर अपने पारंपरिक फोकस के साथ नवाचार, डिजिटल कौशल और वैश्विक जागरूकता को एकीकृत करते हुए विकसित भारत@2047 के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है।

17 दिसंबर, 1988 को भारतीय सेना की 19 कुमाऊँ रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स अपने साथ 37 वर्षों का विशिष्ट अनुभव लेकर आए हैं। उनके पास उग्रवाद-रोधी और आतंकवाद-रोधी परिस्थितियों में काम करने का अनुभव है और उन्‍होंने अरुणाचल प्रदेश, कश्मीर घाटी और सेना मुख्यालय में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। 

उन्होंने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत एक इन्फैंट्री ब्रिगेड की भी कमान संभाली है। इस नियुक्ति से पहले वे वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में कमांडेंट थे। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला, भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून, रक्षा प्रबंधन महाविद्यालय, सिकंदराबाद और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली के पूर्व छात्र, लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स अपने साथ संचालन और नेतृत्व का व्यापक अनुभव लेकर आए हैं। 

उनकी विशेषज्ञता और दूरदर्शिता से एनसीसी को नए जोश के साथ आगे बढ़ाने और राष्ट्र के लिए अनुशासित, जिम्मेदार और भविष्य के युवाओं को तैयार करने में इसकी भूमिका को और बढ़ाने की उम्मीद है।

 

Tags: Military , Indian Army , Lt Gen Virendra Vats , National Cadet Corps , NCC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD