Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) का केन्या के मोम्बासा में बंदरगाह प्रवास संपन्न

Military, Indian Navy, INS Tir, INS Sujata, INS Shardul, ICGS Sarathi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केन्या , 30 Sep 2025

Last updated on: Oct 01, 2025, 15:04 IST

भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस), जिसमें आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता, आईएनएस शार्दुल और आईसीजीएस सारथी शामिल थे, तीन-दिवसीय सफल प्रवास के बाद 28 सितंबर 2025 को केन्या के मोम्बासा बंदरगाह से रवाना हुआ। यह यात्रा केन्या नौसेना (केएनएस शुपावु) के साथ किए गए पैसेक्स (पैसेज अभ्यास) के साथ शानदार ढंग से संपन्न हुई।

इस यात्रा ने बहारी और महासागर के समुद्री दृष्टिकोण के तहत भारत और केन्या के नौसेनाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों को बहुमूल्य अनुभव प्रदान करते हुए, दोनों देशों के बीच समुद्री मैत्री एवं सहयोग के मजबूत संबंधों को दोहराया। भारतीय नौसेना और केन्या की नौसेनाओं ने कई तरह की पेशेवर बातचीत, पारस्परिक प्रशिक्षण दौरों और बंदरगाह पर संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यासों में भाग लिया। 

मुख्य आकर्षणों में दोनों नौसेनाओं के नौसेना बैंडों का संयुक्त प्रदर्शन, संयुक्त योग सत्र, क्षति नियंत्रण एवं अग्निशमन संबंधी अभ्यास और एक वृद्धाश्रम में सामुदायिक संपर्क शामिल थी। 1टीएस जहाजों के कमांडिंग ऑफिसर्स और केन्या नौसेना के कमांडर के बीच शिष्टाचार भेंट हुई। 

प्रतिनिधिमंडल ने केन्याई नौसेना अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग का भी दौरा किया, जहां भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा उपलब्ध है। आईएनएस शार्दुल के डेक पर 1टीएस  के वरिष्ठ अधिकारी और कार्यवाहक उच्चायुक्त द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक स्वागत समारोह में केन्या सरकार, केन्या रक्षा बलों और प्रवासी भारतीयों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत का अवसर मिला। 

ये जहाज स्थानीय लोगों और प्रवासी भारतीयों के लिए खुले थे। 1टीएस की लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती का सफल समापन सामूहिक समुद्री हितों की सुरक्षा, क्षमता निर्माण और आईओआर देशों के साथ स्थायी साझेदारी के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।  

 

Tags: Military , Indian Navy , INS Tir , INS Sujata , INS Shardul , ICGS Sarathi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD