Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जियो गेम्स और चितकारा यूनिवर्सिटी ने इनोवेशन सेंटर का किया शुभारंभ, तैयार होंगे भविष्य के इनोवेटर्स

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr Madhu Chitkara
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Sep 2025

Last updated on: Sep 27, 2025, 15:44 IST

चितकारा यूनिवर्सिटी में गुरुवार को जियो गेम्स इनोवेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया, जिसने गेमिंग और शिक्षा की दुनिया में एक नये अध्याय को जोड़ा। यह सेंटर छात्रों को नए विचारों की खोज करने और गेमिंग को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, बायोटेक्नोलॉजी, मेडिसिन और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों से जोड़ने का अवसर प्रदान करेगा। 

व्यवहारिक और इमर्सिव लर्निंग के माध्यम से यह सेंटर विद्यार्थियों में समस्या-समाधान की क्षमता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करेगा तथा उन्हें भविष्य की कैरियर संभावनाओं के लिए तैयार करेगा। शिक्षा को पुनर्परिभाषित करने की दिशा में यह एक क्रांतिकारी पहल है, जहाँ गेमिंग विभिन्न उद्योगों में नवाचार और विकास के लिए परीक्षण-स्थल का कार्य करेगी।

80 विद्यार्थियों की क्षमता वाला यह अत्याधुनिक इनोवेशन सेंटर भविष्य के इनोवेशन लीडर्स तैयार करने के लिए एक लॉन्चपैड के रूप में स्थापित किया गया है।

इनोवेशन सेंटर को तीन विशेष ज़ोन्स में डिज़ाईन किया गया है, जो छात्रों को नई संभावनाओं से जोड़ेंगे :

ईस्पोर्ट्स ज़ोन: प्रोफेशनल-ग्रेड सेटअप से सुसज्जित यह ज़ोन छात्रों को ईस्पोर्ट्स चैम्पियनशिप, कॉलेज लीग और प्रोफेशनल टूर्नामेंट्स में भाग लेने के अवसर प्रदान करेगा। यह टीमवर्क, कौशल, नेतृत्व, रणनीतिक सोच और अनुशासन जैसी क्षमताओं को विकसित करेगा – जो वैश्विक ईस्पोर्ट्स एथलीट्स की पहचान हैं। 

स्ट्रीमिंग ज़ोन: साउंडप्रूफ और आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित यह स्ट्रीमिंग पॉड छात्रों को लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन की कला सिखाएगा। उन्नत रिकॉर्डिंग और प्रसारण उपकरणों के माध्यम से यह ज़ोन भावी क्रिएटर्स को डिजिटल दर्शक वर्ग बनाने और तेजी से बढ़ती गेमिंग एवं क्रिएटर इकोनॉमी में सफल होने में मदद करेगा।

प्रीमियम गेमिंग ज़ोन: जियो की क्लाउड टेक्नोलॉजी से संचालित यह ज़ोन छात्रों को महंगे हार्डवेयर के बिना प्रीमियम गेमिंग का अनुभव कराएगा और उन्हें एनीटाइम, एनीवेयर, ऑन-डिमांड गेमिंग के भविष्य से परिचित कराएगा। लॉन्च के अवसर पर चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर डॉ. मधु चितकारा ने कहा कि, “जियो गेम्स इनोवेशन सेंटर हमारे विद्यार्थियों के लिए एक ऐसा लॉन्चपैड होगा जहाँ वे सीखेंगे, नवाचार करेंगे और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। 

तकनीक, रचनात्मकता और कौशल निर्माण के सम्मिश्रण द्वारा, हमारा लक्ष्य छात्रों को भविष्य के लिए तैयार कर उन्हें दुनिया के सबसे गतिशील उद्योगों में से एक में करियर तलाशने के अवसर प्रदान करना है।“ इस सहयोग के माध्यम से, जियोगेम्स और चितकारा यूनिवर्सिटी का लक्ष्य न केवल विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करना है, बल्कि छात्रों को गेमिंग, डिजिटल मनोरंजन क्षेत्र और अन्य उद्योगों में क्रिएटर, इनोवेटर और लीडर बनने के लिए प्रेरित करना भी है। 

यह सेंटर प्रतिभा और नवाचार का एक जीवंत इकोसिस्टम बनकर भारत को एक वैश्विक गेमिंग पावरहाउस बनाने के सपने को गति प्रदान करेगा।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD