Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

मैं अभिनेता नहीं, शेफ बनना चाहता था : धनुष

Dhanush, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 21 Sep 2025

Last updated on: Sep 22, 2025, 16:45 IST

दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता और निर्देशक धनुष अपनी आगामी फिल्म 'इडली कढ़ाई' में एक इडली की दुकान चलाने वाले के रोल में दिखाई देंगे। उन्होंने बताया कि कभी वह अभिनेता नहीं, शेफ बनने का सपना देखते थे। हाल ही में कोयंबटूर में आयोजित एक कार्यक्रम में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। 

इस इवेंट में बोलते हुए धनुष ने कहा, "मुझे नहीं पता क्यों मुझे शेफ की भूमिकाएं मिलती रहती हैं। मैं खाना बनाना चाहता था। मैं शेफ बनना चाहता था। शायद मेरी ऐसी इच्छा थी, इसलिए मुझे ऐसी फिल्में और भूमिकाएं मिल रही हैं। उन्होंने आगे कहा, 'जगमे थांधीराम' में मैंने पराठे बनाए, 'तिरुचित्रम्बालम' में मैं एक डिलीवरी बॉय था। 

'रायन' में मेरी एक फास्ट फूड की दुकान थी। इस फिल्म में मैं इडली बनाता हूं। जब मैं खुद स्क्रिप्ट लिखता हूं, तब भी मुझे शेफ का किरदार मिल जाता है और जब दूसरे निर्देशक संपर्क करते हैं तो वह भी मुझे ऐसे ही रोल ऑफर कर देते हैं। शायद यह मेरी अभिव्यक्ति और जुनून की वजह से होता है।"

उन्होंने आगे कहा, "आप जो सोचते हैं, वही बन जाते हैं। अभिव्यक्ति की शक्ति मेरे अभिनेता बनने के बाद भी मेरे साथ है। युवाओं को जीवन में जो हासिल करना है, उसे साकार करना चाहिए। उन्हें विश्वास होना चाहिए कि जो उन्होंने सोचा था, वह पहले ही हासिल हो चुका है। 

उन्हें उस सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। जीवन में कोई भी जो चाहे हासिल कर सकता है। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते रहें और उस पर काम करते रहें। अपने सपनों को साकार करें और उनके लिए कड़ी मेहनत करें। मैं बस वही कह रहा हूं जो मेरे जीवन में मेरे साथ हुआ।"

धनुष ने कहा कि ये एक फैमिली फिल्म है, इसे लोग परिवार के साथ एंजॉय कर सकते हैं। धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। धनुष ने आकाश भास्करन और डॉन पिक्चर्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में नित्या मेनन धनुष के अपोजिट दिखाई देंगी। इस फिल्म को धनुष ने ही डायरेक्ट किया है। फिल्म में धनुष की नानी भी पहली बार एक्टिंग करती दिखाई देंगी।

 

Tags: Dhanush , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD