Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का 'बदन पे सितारे लपेटे हुए' गाने पर दिखा खास अंदाज

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Akshara Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Sep 2025

Last updated on: Sep 20, 2025, 14:33 IST

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने लुक और अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर, खासकर इंस्टाग्राम पर, उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। फैंस न सिर्फ उनकी फिल्मों और गानों को पसंद करते हैं, बल्कि उनके स्टाइल और लुक्स के भी दीवाने रहते हैं।  

शुक्रवार को उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पुराने जमाने के क्लासिक गाने पर रील बनाकर सबका दिल जीत लिया। वीडियो में अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत अंदाज में कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने लैवेंडर कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना है, जिस पर चमचमाते सितारों जैसी कढ़ाई की गई है। 

उन्होंने मेकअप के तौर पर न्यूड टोन लिपस्टिक और शिमरी आईशैडो का इस्तेमाल किया है। साथ ही हाइलाइटर भी लगाया है। वहीं, बालों को पीछे की ओर पोनीटेल बनाकर स्टाइल किया गया है, जिससे उनके चेहरे की खूबसूरती और भी ज्यादा निखर कर सामने आ रही है।

इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर 'बदन पे सितारे' गाने का रिमिक्स वर्जन बज रहा है, जो इस रील को और भी शानदार बना देता है। अक्षरा की स्माइल, कैमरे के लिए उनका कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन्स वीडियो को जानदार बना रहे हैं। हर कोई उनके इस लुक की तारीफ कर रहा है।

इस पोस्ट के कैप्शन में अक्षरा सिंह ने लिखा, ''अदाओं में कहानियां, मुस्कान में शायरी, बस।'' बता दें कि 'बदन पे सितारे' गाने का रिमिक्स वर्जन काफी हिट रहा, वहीं इस गाने का ऑरिजिनल वर्जन भी उतना ही खास और ऐतिहासिक है। 'बदन पे सितारे लपेटे हुए' गाना फिल्म 'प्रिंस' से है, जो 1969 में रिलीज हुई थी। 

इस फिल्म में लीड रोल में शम्मी कपूर और वैजयंती माला नजर आए थे। गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था, जबकि इसके बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे। वहीं, संगीत मशहूर संगीतकार जोड़ी शंकर-जयकिशन ने दिया था। यह गाना आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है और उसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज भी लोग इस गाने पर रील बना रहे हैं। इस गाने के रिमिक्स वर्जन को सनम बैंड ने तैयार किया है, जिसमें पुराने गाने को नए बीट्स और ग्लैमर के साथ पेश किया गया है।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Akshara Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD