Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एलपीयू ने अपने लगभग 350 शिक्षकों, मेंटर्स और स्टाफ को लगभग ₹1 करोड़ का पुरस्कार देकर 24वां स्थापना दिवस मनाया

इन पुरस्कारों में एजुकेशन, रिसर्च. एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस, होस्टल स्पोर्ट, स्किल्स डिव्लेपमेंट मेंटरशिप और कमेटीलीडर सहित 23 श्रेणियों में स्टाफ को उनके बेहतर काम के लिए अवार्ड दिया गया

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 15 Sep 2025

Last updated on: Sep 15, 2025, 17:45 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने अपने 24वें स्थापना दिवस को भव्यता के साथ मनाया, जिसमें एक विशेष स्टाफ प्रशंसा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्टाफ  की मेहनत और सेवा का सम्मान किया गया। उनके योगदान के सम्मान में, यूनिवर्सिटी ने शिक्षण, रिसर्च, एडमिस्ट्रेशन, आवासीय सहायता, कौशल विकास आदि सहित 23वर्गों में लगभग 350 स्टाफ सदस्यों को लगभग ₹1 करोड़ का नकद पुरस्कार प्रदान किया, जो एलपीयू को आगे बढ़ाने के कदम को दर्शाता है।

इस कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद (राज्यसभा) और फाउंडर चांसलर, प्रो-चांसलरकर्नल डॉ. रश्मि मित्तल, डायरेक्टर एलपीयू इंजीनियर एच.आर. सिंगला, के साथ यूनिवर्सिटी के सीनियर लीडर और पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।अपने प्रेरक संबोधन में, डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा, "एलपीयू की सफलता इसके लोगों के साझा प्रयासों पर आधारित है, जो मिलकर एक ऐसा सिस्टम बनाते हैं जो छात्रों को सबसे बेहतर प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाता है।" 

डॉ. मित्तल ने यूनिवर्सिटी की क्रांतिकारी एडुरेवोल्यूशन पहल पर विचार किया और कहा कि यह सिर्फ विद्यार्थियों तक नहीं बल्कि स्टाफ के लिए भी है। डॉ. मित्तल ने कहा, "हमारे शिक्षकों को भी विकसित होने, क्लासरूम से बाहर सोचने, नए कौशल विकसित करने और अगली पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए इसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। यह विकास किसी एक तक नहीं बल्कि सबका है।"

डॉ. मित्तल ने कहा कि, "एलपीयू में रियल वर्ल्ड की प्रॉब्लम को हल करस्थायी हल बनाने और ऐसे लीडर्स को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है जो नॉलेज को कमपेशन के साथ जोड़ते हैं। यह यात्रा बेहतर परिणाम पैदा करने के बारे में है, और यह तभी संभव है जब प्रत्येक स्टाफ खुद को बदलाव के वाहक के रूप में देखे।"

एलपीयू की हालिया उपलब्धियों, जैसे कि उसकी बढ़ती एनआईआरएफ रैंकिंग, रिकॉर्ड तोड़ प्लेसमेंट और एकेडमिक उपलब्धियों की खुशी केक काट कर मनाई गई।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD