Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब के एन.सी.सी. कैडेट्स ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीती राष्ट्रीय चैंपियनशिप

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की तरफ से कैडेट्स को बधाई

Military, NCC, Punjab Directorate NCC, All India Thal Sainik Camp, AITSC
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Sep 2025

Last updated on: Sep 12, 2025, 12:48 IST

ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त कर राज्य का मान बढ़ाते हुए पंजाब डायरेक्टोरेट एन.सी.सी. के कैडेट्स ने लगातार दूसरे वर्ष (2024 और 2025) गौरवमयी ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप (ए.आई.टी.एस.सी.) सीनियर डिवीजन चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए कैडेट्स को बधाई देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि लगातार दूसरी जीत हमारे एन.सी.सी. कैडेट्स के अडिग इरादे, दृढ़ता और अनुशासन का प्रमाण है।

उल्लेखनीय है कि इन कैडेट्स (पी.एच.एच.पी . एंड सी.) ने महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे बड़े संस्थानों समेत 16 से अधिक डायरेक्टराट्स पर जीत दर्ज करके नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। शिक्षा मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि यह जीत केवल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 

उन्होंने बताया कि इन कैडेट्स ने समाज के लिए कठिन समय में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बेहतरीन सेवा देने से लेकर पंजाब में हाल ही में आए भीषण बाढ़ के दौरान बचाव और राहत कार्यों में सिविल अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना शामिल है।

उन्होंने कहा कि मैदान में चैंपियन और समाज के रक्षक के रूप में इन कैडेट्स की भूमिका एन.सी.सी. के मुख्य सिद्धांत और डायरेक्टोरेट के मोटो "अनुशासन और सेवा सबसे ऊपर" को पूरी तरह से प्रदर्शित करती है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन कैडेट्स की सफलता पंजाब डायरेक्टोरेट को राष्ट्रीय स्तर पर मिलिट्री अनुशासन और नेतृत्व का मार्गदर्शक बनाती है। 

उन्होंने यह भी कहा कि जीतों का सिलसिला यहीं समाप्त नहीं होता, बल्कि यह एक नए युग की शुरुआत है और पंजाब पूरे देश के लिए उत्कृष्टता की मिसाल बनेगा। स बैंस ने कैडेट्स को सुनहरा भविष्य हासिल करने की शुभकामनाएं दीं और इस शानदार उपलब्धि के लिए उनके इंस्ट्रक्टरों और सम्पूर्ण एन.सी.सी. फैमिली के प्रयासों की प्रशंसा की।

 

Tags: Military , NCC , Punjab Directorate NCC , All India Thal Sainik Camp , AITSC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD