Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाबी स्वाद की विरासत को बढ़ावा: पंजाब द्वारा अमृतसरी कुल्चे के लिए जी.आई. टैग प्राप्ति की संभावनाओं की तलाश जारी

मुख्यमंत्री मान की अगुवाई वाली सरकार द्वारा खाद्य पदार्थों को खेत से फैक्ट्री और फैक्ट्री से थाली तक पहुंचाने वाली वैल्यू चेन को मजबूत किया जा रहा है: राखी गुप्ता भंडारी

Rakhee Gupta Bhandari, Principal Secretary Food Processing Department, Punjab Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 11 Sep 2025

Last updated on: Sep 12, 2025, 12:39 IST

पंजाब के खाने की अनूठी पहचान और विरासत को सुरक्षित रखने तथा उसे बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पंजाब के फूड प्रोसेसिंग विभाग द्वारा अमृतसर के प्रसिद्ध व्यंजन अमृतसरी कुल्चे के लिए भू-आकृतिक संकेत ज्योग्राफिकल इंडीकेशन – (जी.आई.) टैग प्राप्त करने की संभावनाओं की तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जी.आई. टैग एक लेबल होता है, जो विशेष भौगोलिक क्षेत्र जैसे किसी विशिष्ट इलाके, कस्बे या देश के संदर्भ में विशिष्ट गुणवत्ता, श्रेणी या विशेषता वाले उत्पादों को दिया जाता है।

यह उद्घोषणा पंजाब के फूड प्रोसेसिंग विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती राखी गुप्ता भंडारी ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर की पहलों पर विचार-विमर्श के लिए आयोजित बैठक के दौरान की। इस बैठक में फूड साइंस एवं टेक्नोलॉजी विभाग के फैकल्टी सदस्य, औद्योगिक संगठन तथा मुरब्बा, अचार, बासमती चावल, शहद और गुड़ के प्रोसेसिंग यूनिट्स के प्रतिनिधि शामिल थे।

जी.आई. टैग प्राप्ति के फायदों पर प्रकाश डालते हुए श्रीमती राखी गुप्ता भंडारी ने कहा कि यह न केवल इस पवित्र शहर की विशिष्ट खानपान विरासत को बढ़ावा देगा, बल्कि ब्रांडिंग, निर्यात, बाजार विस्तार के नए अवसर भी उत्पन्न करेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने फूड एग्रो-प्रोसेसिंग क्षेत्र के महत्व पर जोर देते हुए इसे "सनशाइन इंडस्ट्री" बताया क्योंकि इस क्षेत्र में विकास और रोजगार सृजन की अपार संभावनाएँ हैं। 

उन्होंने इस क्षेत्र के सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए फूड बिजनेस ऑपरेटर (एफ.बी.ओज) के लिए मजबूत लिंक स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रमुख सचिव ने मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की राज्य के एग्रो-फूड प्रोसेसिंग ईकोसिस्टम को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। 

उन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा अकादमिक-औद्योगिक साझेदारी को पूर्ण रूप से सशक्त करने के प्रयासों की भी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री स गुरमीत सिंह खूड्डियां की सक्षम अगुवाई में फूड प्रोसेसिंग विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों को खेत से फैक्ट्री और फैक्ट्री से थाली तक पहुंचाने वाली सम्पूर्ण वैल्यू चेन को मजबूत करने के लिए नीतियाँ बनाई जा रही हैं, ताकि निर्बाध और कुशल प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में पंजाब के फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र के विकास हेतु प्रमुख औद्योगिक मांगें और संभावित समाधान भी चर्चा का हिस्सा बने। बैठक के दौरान नवाचार और बुनियादी ढांचे के विकास को प्रोत्साहित करने हेतु फूड पार्क और टेक्नोलॉजी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म स्थापित करने पर भी विचार किया गया। इसके अलावा गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ और आधुनिक खाद्य परीक्षण लैब की उपलब्धता को सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। 

बैठक में फल, सब्जियां, पापड़, वड़ियां, शहद, मसाले और गुड़ जैसे विभिन्न उत्पादों के लिए प्रोसेसिंग सुविधाएँ विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान ए.पी.ई.डी.ए. सहायता से कोल्ड स्टोरेज सुविधाएँ तथा शीघ्र नष्ट होने वाले खाद्य पदार्थों के लिए अमृतसर हवाई अड्डे पर कार्गो हैंडलिंग से जुड़े प्रस्तावों की भी पड़ताल की गई। 

इसके अलावा पंजाब एग्रो के माध्यम से शहद के निर्यात को प्रोत्साहित कर इस क्षेत्र के संभावित विकास के अवसर उजागर किए गए। बैठक में अन्य प्रमुख उपस्थित लोग श्री अशोक सेठी, श्री राकेश ठुकराल, श्री सुरिंदर लखेसर, डॉ. डी.एस. सोगी (प्रोफेसर, फूड साइंस एवं टेक्नोलॉजी विभाग, जी.एन.डी.यू.), और उद्योग जगत से प्रतिनिधि शामिल थे।

 

Tags: Rakhee Gupta Bhandari , Principal Secretary Food Processing Department , Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD