Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सड़क सुरक्षा पर क्षेत्रीय भाषाओं में छात्रों को शिक्षित करना जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है : नितिन गडकरी

Nitin Gadkari, Nitin Jairam Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport and Highways, FICCI Road Safety Awards and Symposium 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 14:08 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा "सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के सहयोग से, सभी क्षेत्रीय भाषाओं में स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रमों में सड़क सुरक्षा से संबंधित शिक्षा को शामिल कर रहा है।" 

इस राष्ट्रीय स्तर की पहल का आधिकारिक उद्घाटन एक केंद्रीय विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया, जिससे देश भर के युवाओं को लक्षित करते हुए एक व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। उन्होंने आज नई दिल्ली में "विज़न ज़ीरो: लाइफ फर्स्ट, ऑलवेज" विषय पर केंद्रित फिक्की सड़क सुरक्षा पुरस्कार एवं संगोष्ठी 2025 के सातवें संस्करण को संबोधित किया। 

श्री गडकरी ने सड़कों को लेकर स्थायी बदलाव लाने के लिए सामूहिक ज़िम्मेदारी और सक्रिय जनभागीदारी के महत्व पर ज़ोर दिया। श्री गडकरी ने कहा "भले ही हम नियमों, प्रवर्तन और बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं, लेकिन तकनीकी प्रगति के बावजूद सड़क पर मानव व्यवहार में बदलाव लाना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका है कि हम अपने बच्चों को कम उम्र से ही शिक्षा दें, जागरूकता करें और प्रशिक्षण प्रदान करें"।

कार्यक्रम के दौरान उल्लेख की गई अन्य प्रमुख पहलों और घोषणाओं में शामिल हैं:

वाहन सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारत एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) को अपनाना।

बस बॉडी कोड और सड़क सुरक्षा ऑडिट का प्रवर्तन

ट्रक चालकों के लिए सुरक्षित कार्य स्थितियां सुनिश्चित करने के लिए वातानुकूलित ट्रक केबिन और थकान का पता लगाने वाली प्रणालियां।

देशव्यापी जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से अमिताभ बच्चन जैसे नायकों और शंकर महादेवन के संगीतमय सहयोग से तैयार एवं 22 भारतीय भाषाओं में अनूदित जागरूकता अभियान का प्रसार।

राह-वीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने वाले नेक लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति घटना 25,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

पैदल यात्रियों की सुरक्षा और समावेशिता बढ़ाने के लिए आवश्यक लिफ्ट-एनेबल्ड फुट ओवरब्रिज और स्कूटर-सुलभ बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना।

उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करने, दुर्घटनाओं के मूल कारणों का विश्लेषण करने और सुधारात्मक कार्रवाई का क्रियान्वयन करने के लिए डेटा-आधारित सड़क सुरक्षा ऑडिट।

सेवानिवृत्त पेशेवरों सहित नागरिकों को सड़क सुरक्षा जागरूकता फैलाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में स्वयंसेवा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आउटरीच प्रयास।

अपने संबोधन के समापन पर श्री गडकरी ने दोहराया कि सरकार प्रगतिशील नीतियां और सुरक्षा ढांचे लागू करती रहती है, लेकिन यह प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है कि वह सड़क नियमों का पालन करें, यातायात मानदंडों का सम्मान करें और आपात स्थिति के दौरान मदद करें।

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के सरकार के अभियान के समर्थन में सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कंपनियों और संस्थानों को सम्मानित किया गया। 

पुरस्कार विजेताओं में शीर्ष मोटर वाहन निर्माता, तकनीकी कंपनियां और सुरक्षा-केंद्रित संगठन शामिल थे, जिन्हें उनके प्रभावशाली नवाचारों और पहलों के लिए सम्मानित किया गया।

 

Tags: Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport and Highways , FICCI Road Safety Awards and Symposium 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD