Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रमेश कुमार ने जम्मू शहर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

Ramesh Kumar, Jammu, DDC Jammu, Divisional Commissioner Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, District Administration Jammu, Rakesh Minhas, Dr Rakesh Minhas, Dr Devansh Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 04 Sep 2025

Last updated on: Sep 05, 2025, 12:34 IST

मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने भारी वर्षा और बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित जम्मू शहर के क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। मंडलायुक्त के साथ जेपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक, जेएमसी कमिश्नर, उपायुक्त जम्मू, पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति, पीडीडी के मुख्य अभियंता और अन्य अधिकारी भी थे। 

उन्होंने बाढ़ व बारिश से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों और महत्वपूर्ण अवसंरचना स्थलों का निरीक्षण किया। दौरे की शुरुआत बाहू तहसील के कालका कॉलोनी से हुई, जहाँ उन्होंने तवी तटबंध और डूबे हुए मकानों को हुए नुक़सान का आकलन किया। उन्होंने नगर निगम जम्मू को प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने और क्षेत्र से गाद व मलबा हटाने के निर्देश दिए।

इसके बाद मंडलायुक्त, अधिकारियों की टीम के साथ हर की पौड़ी स्थित जल शोधन संयंत्र पर पहुँचे। उन्हें बताया गया कि संयंत्र को आंशिक रूप से चालू किया गया है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता को जल्द से जल्द संयंत्र को पूर्ण क्षमता से कार्यशील बनाने के निर्देश दिए।

बिक्रम चैक स्थित राजीव कॉलोनी में उन्होंने उस तवी तटबंध की स्थिति देखी जो लगातार वर्षा से आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था। उन्होंने जेपीडीसीएल और जल शक्ति विभाग के इंजीनियरों को राजीव कॉलोनी की जलापूर्ति योजना को तुरंत कार्यशील बनाने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने पीरखो क्षेत्र का भी दौरा किया, जो बाढ़ में सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ। वहाँ स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान उन्हें बताया गया कि जम्मू नगर निगम की ओर से समय पर मदद मिली और गलियों व मकानों से गाद व मलबा हटाया गया।

मीडिया से बातचीत के दौरान मंडलायुक्त ने बताया कि जम्मू शहर के अधिकांश क्षेत्रों में पानी और बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में बहाली का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने तत्काल राहत प्रदान की है और निजी संपत्तियों के नुक़सान का आकलन कर उसे एसडीआरएफ मानकों के तहत मुआवज़ा देने की प्रक्रिया जारी है। 

उन्होंने कहा “प्रशासन और सरकार भारी वर्षा व बाढ़ के पीड़ितों के साथ खड़ी है और उनके पुनर्वास में हर संभव सहायता की जाएगी।” बाद में मंडलायुक्त ने धौंतली जल शोधन संयंत्र का भी दौरा किया, जिसे आंशिक रूप से बहाल किया गया है। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को आज शाम तक संयंत्र को पूर्ण क्षमता से चालू करने के निर्देश दिए ताकि पुराने शहर में जलापूर्ति पूरी तरह बहाल हो सके।

 

Tags: Ramesh Kumar , Jammu , DDC Jammu , Divisional Commissioner Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , District Administration Jammu , Rakesh Minhas , Dr Rakesh Minhas , Dr Devansh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD