Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

भोजपुरी सिनेमा की स्टार अक्षरा सिंह की खूबसूरत साड़ी लुक ने जीता फैंस का दिल

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Akshara Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Sep 2025

Last updated on: Sep 03, 2025, 17:40 IST

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने सोशल मीडिया पोस्ट से प्रशंसकों के बीच काफी चर्चाओं में रहती हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह भारतीय परिधान में नजर आ रही हैं। अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत और आकर्षक दिख रही हैं। 

तस्वीरों में उन्होंने क्रीम रंग की साड़ी पहनी है, जिसके साथ उन्होंने पीले रंग का ब्लाउज पेयर किया है। इस ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए अक्षरा ने मिनिमल मेकअप किया है। उनके चेहरे पर हल्का मेकअप और सादगी भरी मुस्कान उनकी सुंदरता को और निखार रही है।

इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को साधारण पोनीटेल स्टाइल में बांधा है, जो उनके पारंपरिक अंदाज को और भी खूबसूरत बना रहा है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, "गणपति बप्पा मोरया।" अक्षरा सिंह का ये सिंपल लेकिन शानदार लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

फैंस उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ब्यूटीफुल," तो दूसरे यूजर ने उनके ट्रेडिशनल लुक को "परफेक्ट" बताया। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपने स्टाइल और सोशल मीडिया उपस्थिति से भी लोगों का ध्यान खींचती हैं।

अक्षरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनके जन्मदिन के मौके पर उनका नया सॉन्ग 'पटना की जगुआर' रिलीज हुआ था, जिसमें अभिनेत्री एकदम इंटेंस लुक में नजर आ रही थीं। अभिनेत्री ने इसमें अभिनय करने के साथ-साथ इसमें अपनी आवाज भी दी है, और आशीष वर्मा ने इसके म्यूजिक को डायरेक्ट किया है। इस गाने ने यूट्यूब की दुनिया में धूम मचा दी है। फैंस भी अक्षरा सिंह के गाने को पसंद कर रहे हैं।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Akshara Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD