Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया*

युवाओं को विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह

AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Sukhveer Singh, Dhuri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धूरी , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 11:24 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने आज गांव मीमसा में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ के निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेलों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी शहरों जैसी आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी खेल प्रतिभा को निखारकर राज्य, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन कर सकें।उन्होंने कहा कि मीमसा में बनने वाला हॉकी एस्ट्रोटर्फ क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा। इससे न केवल हॉकी खेल को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों से जुड़ने की प्रेरणा भी मिलेगी।

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि खिलाड़ी जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ उठा सकें।इस अवसर पर मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुली, वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर, गांव की पंचायत के प्रतिनिधि, खेल प्रेमी, युवा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Sukhveer Singh , Dhuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD