Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए

तीन सरकारी स्कूलों में विकास कार्यों के लिए 10-10 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Jalandhar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 11:29 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने बुधवार को दो सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग्स वितरित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य के प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, बस्ती मिठ्ठू और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल हाउस में विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए।

इस दौरान संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के इस प्रयास से सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के हजारों बच्चों के माता-पिता का वित्तीय बोझ कम होगा।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को हमेशा प्राथमिकता दी है और शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए उत्तम और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के कारण आज सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी शिक्षा, खेलों समेत हर क्षेत्र में बड़ी सफलताएं हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य है और पंजाब सरकार इनकी बेहतरी तथा सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।

विद्यार्थी जीवन में शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने, लक्ष्य निर्धारित करने और उनकी प्राप्ति के लिए पूरी ईमानदारी तथा मेहनत से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने इस अवसर पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी और सरकारी प्राइमरी स्कूल, बस्ती मिठ्ठू तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल हाउस को विकास कार्यों के लिए 10-10 लाख (कुल 30 लाख) रुपये देने का ऐलान भी किया।

इस मौके पर काउंसलर मुकेश सेठी, प्रिंसिपल पवन कुमार, प्रिं. जगप्रीत कौर, प्रिं. परमिंदर फ्लोरा, एजुकेशन इंचार्ज जालंधर पश्चिमी संजीव भगत, हरचरण सिंह संधू, राजीव ओमकार टिक्का, सुखविंदर सिंह, एकम, लवली चौहान, नवीन सोनी, कुलविंदर सिंह हीरा बोलीना, दविंदर सिंह धामी, अध्यापक जैस्मीनजीत कौर, सोनू, कमलजीत सिंह व अन्य स्टाफ भी मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Jalandhar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD