Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव

जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कांग्रेस भवन का घेराव

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Protest, Agitation, Demonstration
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 11:20 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के कांग्रेस के प्रयास और उसके अनैतिक एवं अलोकतांत्रिक कृत्य के विरोध में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना प्रदर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय सेक्टर 33 कमलम से होते हुए सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन की ओर घेराव करने के लिए निकले और अपना आक्रोश व्यक्त किया। यह विरोध प्रदर्शन भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कहा कि इसी बीच, नीट-यूजी 2026 का परिणाम 16 जुलाई 2026 को घोषित हुआ, जिसमें देशभर के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की। इस परीक्षा में सब्जी बेचने वाले और मजदूर वर्ग के परिवारों के बच्चों ने भी सफलता हासिल कर यह साबित किया कि भारत में प्रतिभा और मेहनत किसी भी सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि की मोहताज नहीं है। यह उन लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। 

एक ओर देश के गरीब और मेहनतकश परिवारों के बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर डॉक्टर बनने का सपना साकार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और राहुल गांधी जैसे नेता छात्रों के भविष्य और उनकी मेहनत को राजनीतिक मुद्दा बनाकर देश में भ्रम और नकारात्मकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के विद्यार्थियों की मेहनत और उनके उज्ज्वल भविष्य को किसी भी राजनीतिक स्वार्थ का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।

धरना प्रदर्शन में भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन, चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कन्वीनर शक्ति प्रकाश देवशाली, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, पूर्व मेयर रविकांत शर्मा, राजेश कालिया, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष अभय झा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनम वर्मा सहित प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहा। 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और कांग्रेस की राजनीति को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और देश में लगातार हो रहे विकास कार्यों से बौखला गए हैं। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार झूठ, भ्रम और भ्रामक प्रचार के सहारे जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश की जागरूक जनता अब उनकी इस राजनीति को पूरी तरह समझ चुकी है। प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने का प्रयास कांग्रेस की हताशा, नकारात्मक सोच और लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। 

देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार अपना विश्वास और समर्थन दिया है, जिसे कांग्रेस और राहुल गांधी किसी भी प्रकार की साजिश, झूठे नैरेटिव या विरोध प्रदर्शन से कमजोर नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से हर राजनीतिक चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने हमेशा से देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मर्यादाओं को कमजोर करने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस की यह राजनीति देश की जनता को स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार जनता को गुमराह करने के लिए झूठे आरोप, भ्रामक बयान और नकारात्मक प्रचार का सहारा लेते हैं, लेकिन अब देश की जनता उनके असली चेहरे को पहचान चुकी है। 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता, अनैतिक गतिविधियों और जनता को भ्रमित करने की राजनीति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और चंडीगढ़ लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। 

कांग्रेस और राहुल गांधी के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई सकारात्मक मुद्दा नहीं है, इसलिए वे केवल विरोध, झूठ और नकारात्मक राजनीति का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति अब पूरी तरह से भ्रम फैलाने और जनता को गुमराह करने तक सीमित रह गई है, जबकि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की ऐसी हर राजनीतिक साजिश का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करेंगे।

प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी की राजनीति अब पूरी तरह से दिशाहीन हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा मजबूत हुई है और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए, न कि झूठे प्रचार और भ्रामक बयानों के जरिए लोगों को गुमराह करने का प्रयास करना चाहिए।

मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कन्वीनर शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी के अनैतिक कृत्यों का भाजपा कार्यकर्ता हर स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे और जनता के बीच कांग्रेस तथा राहुल गांधी की नकारात्मक, भ्रामक और जनविरोधी राजनीति को उजागर करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Protest , Agitation , Demonstration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD