Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

जयंत चौधरी के चण्डीगढ़ पहुँचने पर स्वागत करने उमड़े पार्टी कार्यकर्ता

चौधरी चरण सिंह की नीतियों व पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं : जयंत चौधरी

Jayant Chaudhary, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship, MSDE, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 27 Aug 2025

Last updated on: Aug 28, 2025, 14:57 IST

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, जो केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री भी हैं, आज सरकारी कार्यक्रमों के सिलसिले में चण्डीगढ़ आए, तो शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आगमन पर पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जयंत चौधरी ने कार्यकर्ताओं से पंजाब-हरियाणा में ग्रामीण स्तर पर कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह की नीतियों व पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएं। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल की हर जिले और ब्लॉक में मजबूती से इकाई गठित करनी है तथा किसानों, ग्रामीणों, नौजवानों व गरीब मजदूरों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जुटना होगा। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी ने कहा कि जयंत चौधरी स्किल मंत्रालय की तरफ से ग्रामीण युवाओं को काम दिलाने व उनको प्रशिक्षित करने में दिन रात जुटे हुए हैं।

इस मौके पर पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष मनजीत सिंह मोहाली ने कहा कि प्रदेश में कार्यकारिणी के गठन की तैयारी हो रही है और हर जिले के प्रधान तय किए जा चुके हैं। जल्द ही राष्ट्रीय नेताओं के साथ चर्चा करके सूची जारी कर दी जाएगी। 

इस दौरान जगतार सिंह भुल्लर, महामंत्री (किसान प्रकोष्ठ), पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रमुख नेता नरेंद्र सीतारा, आरएलडी मोहाली इकाई के अध्यक्ष सिमरनप्रीत सिंह और युवा अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह शैंकी तथा अशोक शर्मा, अनिल गर्ग, महंत भानू स्वामी और अशोक कुमार शर्मा जगतार सिंह, दिलप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, प्रिंसिपल हरभजन सिंह, गुरप्रीत कौर शेखावत आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

जयंत चौधरी ने कहा कि वे सिर्फ देश की उन्नति के लिए काम करने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कौशल विकास का बड़ा मौका दिया है, इसलिए वह देश के युवाओं के विकास लिए बड़ा काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे कौशल विकास को उद्यमियों से जोड़ने की दिशा में कार्यरत्त हैं, ताकि जिन किसानों के बेटे-बेटियां खेती-किसानी से अलग कुछ करना चाहते हैं, उन्हें मौका मिल सके। 

चौधरी ने कहा कि वे भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जयंत चौधरी ने कहा कि वे ऐसे कार्यक्रमों और योजनाओं को लागू करने के पक्षधर हैं जो वंचितों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हैं ताकि सभी क्षेत्रों और पूरे देश में निरंतर वृद्धि और विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि वे जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

चौधरी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे स्किल इंडिया मिशन ने भारत के युवाओं को देश और विदेश दोनों जगह परिवर्तन की एक शक्ति बना दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय कामगार अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। 

प्रधानमंत्री ने इस छिपी हुई क्षमता को पहचाना और स्किल इंडिया मिशन के माध्यम से इसे राष्ट्रीय दिशा दी। आज यह नए भारत की एक सशक्त पहचान बन गया है।

 

Tags: Jayant Chaudhary , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship , MSDE , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD