Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 15 कैडेटों ने एन.डी.ए. और टी.ई.एस. कोर्सों के लिए एस.एस.बी. इंटरव्यू पास किए

अमन अरोड़ा ने कैडेटों को दी बधाई और सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएँ

Military, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute, MRSAFPI, Sahibzada Ajit Singh Nagar, National Defence Academy
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मोहाली , 27 Aug 2025

Last updated on: Aug 27, 2025, 17:00 IST

राज्य का मान बढ़ाते हुए मोहाली स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 15 कैडेटों ने दिसंबर 2025 से शुरू होने वाले नेशनल डिफेंस अकादमी (एन.डी.ए.)-155 और टेक्निकल एंट्री स्कीम (टी.ई.एस.)-54 कोर्सों के लिए सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (एस.एस.बी.) इंटरव्यू पास कर लिया है। पहली बार इस संस्थान के 15 कैडेटों ने एक साथ एस.एस.बी. क्लियर की है। 

वर्तमान में इन उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट चल रहा है और वे मेरिट सूची की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अभी भी कुछ कैडेटों को टी.ई.एस.-54 के लिए एस.एस.बी. देनी है। एस.एस.बी. पास करने वाले कैडेटों और प्रशिक्षुओं में गुरकीरत सिंह, परमदीप सिंह, अपारदीप सिंह साहनी, अभय प्रताप सिंह ढिल्लों, विश्वरूप सिंह ग्रेवाल, अगमजीत सिंह विरक, रेहान यादव, हेमंत शर्मा, भास्कर जैन, सुखप्रीत सिंह, निमित अमर, शौर्य वर्धन और आकाश सिंह कुशवाहा शामिल हैं। 

कैडेट गुरनूर सिंह ने टी.ई.एस. कोर्स के लिए एस.एस.बी. पास की है, जबकि प्रिंस दूबे ने एन.डी.ए. और टी.ई.एस. दोनों कोर्सों के लिए इंटरव्यू पास किया है। कैडेटों की सफलता पर बधाई देते हुए पंजाब के रोज़गार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने उन्हें सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और प्रेरित किया कि वे मिसाल बनने वाले अधिकारी बनने के लिए कड़ी मेहनत करें। 

उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि पंजाब का गौरव बढ़ाएगी। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने सफल कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान सशस्त्र सेनाओं के लिए युवाओं को तैयार करने वाली प्रमुख संस्था बनने के लिए प्रतिबद्ध है और यह उपलब्धि इसके अथक प्रयासों का प्रमाण है।

 

Tags: Military , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , Sahibzada Ajit Singh Nagar , National Defence Academy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD