Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रदीप रंगनाथन की ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ की रिलीज टली, अब इस दिन होगी दर्शकों के बीच

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Vignesh Shivan, Love Insurance Kompany, Pradeep Ranganathan, Kirthi Shetty
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 21 Aug 2025

Last updated on: Aug 22, 2025, 12:35 IST

ड्रैगन स्टार प्रदीप रंगनाथन की फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ सितंबर में रिलीज होने वाली थी, मगर अब इस फिल्म की रिलीज टल गई है। अब इसे दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। इसके लिए नई तारीख का ऐलान हो गया है। फिल्ममेकर्स ने इसका एक नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि अब ये फिल्म 17 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

इसमें कृति शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में कीर्ति सुरेश और एस. जे. सुर्या भी दिखाई देंगे। 'लव इंश्योरेंस कंपनी' को एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बताया जा रहा है। इसमें भविष्य की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। पहले ये मूवी शिवकार्तिकेयन को ऑफर हुई थी, मगर बाद में किन्हीं कारणों से इसे रद्द कर दिया गया। 

'लव इंश्योरेंस कंपनी' में प्रदीप पहली बार विग्नेश शिवन के साथ काम कर रहे हैं। अनिरुद्ध रविचंदर ने इसका म्यूजिक कंपोज किया है। विग्नेश शिवन की पत्नी और अभिनेत्री नयनतारा भी फिल्म की एक निर्माता हैं। इससे पहले एक पोस्ट में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बताया था कि लव इंश्योरेंस कंपनी की रिलीज डेट टाल दी गई है। 

'कुली' के ट्रेलर लॉन्च के बाद इसकी नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी। तब इसके डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने कहा था, "हमें गर्व है कि हमने एक मौलिक, ताजा और मनोरंजक फिल्म बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है, वो भी एक भी फ्रेम से समझौता किए बिना।

आपके प्यार और समर्थन से पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। जल्द ही रिलीज डेट अनाउंस की जाएगी।" फिल्म के कई पोस्टर पहले ही जारी हो चुके हैं। इसका टीजर भी आ चुका है। बस इसके ट्रेलर का इंतजार है। प्रदीप रंगनाथन तमिल सिनेमा के ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। इस बार वो विग्नेश शिवन के साथ पहली बार काम कर रहे हैं, और फैंस का कहना है कि इस बार भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका होगा।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Vignesh Shivan , Love Insurance Kompany , Pradeep Ranganathan , Kirthi Shetty

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD