Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

आईसीजी और वीसीजी के बीच छठी उच्च स्तरीय बैठक हनोई में आयोजित हुई

Military, Indian Coast Guard, ICG, Vietnam Coast Guard, VCG, Hanoi, Vietnam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हनोई (वियतनाम) , 20 Aug 2025

Last updated on: Aug 21, 2025, 15:12 IST

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और वियतनाम तटरक्षक बल (वीसीजी) के बीच छठी उच्च स्तरीय बैठक (एचएलएम) तटरक्षक सहयोग पर 2015 के समझौता ज्ञापन के ढांचे के तहत 20 अगस्त, 2025 को वियतनाम के हनोई में आयोजित की गई। यह चर्चा समुद्री खोज एवं बचाव, समुद्री कानून प्रवर्तन, समुद्री प्रदूषण कार्रवाई और क्षमता निर्माण में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित थी। 

बातचीत में तस्करी, मानव तस्करी और अवैध मछली पकड़ने सहित अंतरराष्ट्रीय समुद्री अपराधों से निपटने पर विशेष ध्यान दिया गया। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारतीय तटरक्षक बल के अपर महानिदेशक आनंद प्रकाश बडोला और वियतनाम तटरक्षक बल के वाइस कमांडेंट मेजर जनरल वु ट्रुंग किएन ने की। 

दोनों पक्षों ने हाल की जहाजी यात्राओं और व्यावसायिक आदान-प्रदान की समीक्षा की तथा आपसी सहभागिता को विस्तार देने के लिए संयुक्त पहल जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडलों ने समुद्री सुरक्षा व समुद्री पर्यावरण की रक्षा के लिए समन्वित एसएआर संचालन और संयुक्त प्रदूषण प्रतिक्रिया तंत्र के महत्व को भी रेखांकित किया। 

दोनों देशों के तटरक्षकों ने नियमित संस्थागत बातचीत, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों के आदान-प्रदान और जहाजी यात्राओं के प्रति अपनी वचनबद्धता की पुष्टि करते हुए इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के जुड़ाव से आपसी विश्वास व परिचालन तालमेल को बढ़ावा मिलता है। 

बैठक में क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा, संरक्षा और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मैत्री एवं सहयोग की भावना से मिलकर कार्य करने के उनके साझा संकल्प को प्रतिबिंबित किया गया।

 

Tags: Military , Indian Coast Guard , ICG , Vietnam Coast Guard , VCG , Hanoi , Vietnam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD