Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दुलकर सलमान की 'लोका : चैप्टर वन चंद्रा', पहली मलयालम महिला सुपरहीरो फिल्म

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Dulquer Salmaan, Lokah Chapter 1 Chandra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 18 Aug 2025

Last updated on: Aug 19, 2025, 12:51 IST

अभिनेता दुलकर सलमान की प्रोडक्शन कंपनी में फिल्म 'लोका : चैप्टर वन चंद्रा' बनी है। इसके किरदारों का परिचय करवाते हुए अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि उनकी आने वाली फिल्म 'लोका' मलयालम सिनेमा की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म होगी।

उन्होंने पोस्ट करके कैप्शन में लिखा, "'लोका' के लोगों से मिलिए। कल्याणी प्रियदर्शन बनी हैं चंद्रा, नसलेन बने हैं सनी, चंदू सालमान बने हैं वेनु, अरुण कुरियन बने हैं नैजिल, और संदीप बने हैं इंस्पेक्टर नचियप्पा।" इससे पहले अभिनेता ने फिल्म का टीजर अपने बर्थडे पर जारी किया था। 

टीजर में दिखाया गया कि चंद्रा (कल्याणी प्रियदर्शन) के किरदार में एक सुपर पावर है, जो हवा में उड़ने के साथ-साथ तेज चल सकती है। टीजर में यह भी दिखाया गया कि नसलेन का किरदार 'चंद्रा' की सुपरहीरो शक्तियों के बारे में जानने वालों में से एक है। तमिल कोरियोग्राफर और अभिनेता संदीप फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। 

यह फिल्म डोमिनिक अरुण ने लिखी और डायरेक्ट की है। इसकी सिनेमैटोग्राफी निमिष रवि ने की है और एडिटिंग चमन चक्को की है। फिल्म का संगीत मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर जेक्स बिजॉय ने तैयार किया है। वहीं, इसके कॉस्ट्यूम डिजाइन का काम मेल्वी जे. और अर्चना राव ने किया है। 

गानों के बोल सासिकुमार, मुरी और जेबा टोमी ने लिखे हैं। फिल्म में एक्शन सीन की कोरियोग्राफी दुनिया के बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर्स में शामिल यानिक बेन ने की है। फिल्म की एडिशनल स्क्रिप्ट और कहानी में बदलाव का काम एक्ट्रेस सैंथी बालाचंद्रन ने किया है और आर्ट डायरेक्शन जीतू सेबस्टियन ने संभाला है। फिल्म इस साल ओणम के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Dulquer Salmaan , Lokah Chapter 1 Chandra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD