Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा-रायसेन में तिरंगा यात्रा, स्वदेशी मार्च का नेतृत्व किया

हमारा मान तिरंगा, हमारी शान तिरंगा, हमारा अभिमान तिरंगा : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Tiranga Yatra, Swadeshi March
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मध्य प्रदेश , 13 Aug 2025

Last updated on: Aug 14, 2025, 13:50 IST

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा-रायसेन में तिरंगा यात्रा व स्वदेशी मार्च निकाला। वहीं श्री शिवराज सिंह ने यात्रा से पहले विदिशा में स्वयं-सहायता समूह की बहनों के साथ रक्षाबंधन भी मनाया। तिरंगा यात्रा और स्वदेशी मार्च विदिशा के माधवगंज चौराहे से प्रारंभ होकर रायसेन के महामाया चौक पर समाप्त हुई। 

श्री शिवराज सिंह ने भी आम जनता से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर झंडा फहराने की अपील की और स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रध्वज देश का गौरव और सम्मान है। तिरंगे को हाथ में लेकर ही आजादी की लड़ाई में लाखों लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी कुर्बानियां दी हैं और अब फिर स्वतंत्रता दिवस आ रहा है, हमारा राष्ट्रीय पर्व... बहनों और भाइयों अपने राष्ट्रीय पर्व को हम धूमधाम से मनाएं और अपने घर भी तिरंगा फहराएं।

केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में स्वयं-सहायता समूह की बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया और देश की सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। श्री चौहान ने कहा कि आज बहनों ने राखी मेरी कलाई पर बांधी है, जो प्रेम, स्नेह और आत्मीयता का धागा है।

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि लखपति दीदी अभियान चल रहा है। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प लिया है 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का, उसमें से 2 करोड़ के आसपास तो लखपति दीदी बनने ही वाली हैं, और समय से पहले हम 3 करोड़ दीदीयों को लखपति दीदी बना देंगे। 

और जो लखपति दीदी बन गई हैं, उन्हें मिलेनियर दीदी बनाएंगे। मिलेनियर दीदी का मतलब है, जिसकी आमदनी 10 लाख है, इस संकल्प को भी पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के विराट संकल्प को साकार करने और बहनों को लखपति दीदी बनाने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्व हैं।   

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने तिरंगा यात्रा, स्वदेशी मार्च और स्वयं-सहायता समूह की बहनों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम में बहनों और आमजन को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान श्री शिवराज सिंह ने कहा कि, हम सभी ये संकल्प लेंगे कि हम जो भी चीज, जिसकी ज़रूरत हमारी ज़िंदगी में है, वो अपने देश में ही बनी खरीदेंगे। 

या फिर हमारे सेल्फ हेल्प ग्रुप में बनी हुई चीजें ही खरीदें। हम विदेशी नहीं खरीदेंगे ताकि हमारे देश के लोगों को रोज़गार मिले। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मैं, और आप भी अपने घर में जो भी चीज़ आएगी चाहे वो खाने की हो, पहनने की, तेल, साबुन, शैम्पू, कुछ भी चीज़ हो। 

हम अपने देश में बनी चीज़ ही खरीदेंगे। श्री चौहान ने संकल्प दिलाते हुए कहा कि, मैं कहूँगा आप दोहराना.. मैं संकल्प लेता हूँ कि, अपने जीवन में उपयोग आने वाली वस्तुएँ, अपने देश में बनी ही खरीदूँगा। आस-पास और परिवार और गाँव में सभी को अपने देश में बनी चीज़ें खरीदने के लिए प्रेरित करूँगा।

केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने कहा कि, हमारा मान तिरंगा, हमारी शान तिरंगा, हमारा अभिमान तिरंगा। झण्डा ऊँचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा। इसकी शान न जाने पाए, चाहे जान भले ही जाए। ये उद्घोष करते हुए लाखों क्रांतिकारी हँसते-हँसते शहीद हो गए।अंग्रेजों ने ये आजादी चाँदी की तस्तरी में रखकर भेंट नहीं की है। 

हजारों क्रांतिकारी साथी हँसते-हँसते फाँसी के फंदों पर झूल गए थे। उनके एक हाथ में गीता होती थी, और "भारत माता की जय" के उद्घोष करते थे साथ ही प्रार्थना करते थे कि जीवन और मरण दोबारा इसी धरती पर हो। केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने कहा कि सिंधु जल समझौता अब मुद्दा नहीं है, मुद्दा है पाक ऑक्युपाइड कश्मीर, वो हमारा है और हमारा ही होगा। 

श्री चौहान की तिंरगा यात्रा और स्वदेशी मार्च विदिशा के माधवगंज चौराहे से प्रारंभ होकर रायसेन के महामाया चौक पर समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा व स्वदेशी मार्च में भारी जनसमूह ने भागीदारी की।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Tiranga Yatra , Swadeshi March

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD