Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सिंगापुर में रजनीकांत का जादू, फर्म ने वर्कर्स को ‘कुली’ देखने के लिए दिया पेड हॉलिडे

Rajinikanth, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Coolie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 11 Aug 2025

Last updated on: Aug 12, 2025, 12:36 IST

साउथ स्टार और थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत की फिल्म 'कुली' रिलीज होने को तैयार है। यह फिल्म पूरी दुनिया में 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसकी धूम विदेशों में भी देखी जा रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। 

इसमें कहा जा रहा है कि सिंगापुर की एक फर्म ने मूवी को देखने वाले अपने कर्मचारियों को पेड हॉलिडे देने का ऐलान किया है। फर्म ने ऐलान किया है कि वो अपने तमिल कर्मचारियों को पहला शो देखने के लिए टिकट देगी। यही नहीं, वो उन्हें 30 सिंगापुरी डॉलर भी खाने-पीने पर खर्च करने के लिए देगी। 

कंपनी इसे श्रमिक कल्याण और तनाव प्रबंधन की गतिविधि के रूप में प्रस्तुत कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर वायरल है। इस पर लोग जमकर कमेंट और लाइक कर रहे हैं।  इस फिल्म का एलबम कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था। 

इसमें ‘कुली डिस्को’, ‘चिकितु’, ‘उयिरनादी नानबने’, ‘आई एम द डेंजर’, ‘कोक्की’, ‘पावरहाउस’ और ‘मोबस्ता’ जैसे गाने हैं। ‘कुली’ से लोगों को काफी अपेक्षाएं हैं। बताया जा रहा है कि यह सबसे अधिक देशों में रिलीज होने वाली तमिल फिल्म भी है। 

लोकेश कनकराज की एक्शन एंटरटेनर फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हंसिनी एंटरटेनमेंट, जो इंटरनेशनल फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन में बड़ा नाम है, फिल्म को वैश्विक स्तर पर रिलीज करने जा रहा है। यहां तक कहा जा रहा है कि उनका प्लान 100 से अधिक देशों में इसे रिलीज करने का है।

रजनीकांत के अलावा फिल्म में नागार्जुन, सत्यराज, आमिर खान, उपेंद्र और श्रुति हासन जैसे बड़े स्टार्स भी हैं। अनिरुद्ध ने इसके म्यूजिक को कंपोज किया है। यह उनकी लोकेश के साथ चौथी फिल्म है। फिल्म में रजनीकांत और सत्यराज की जोड़ी करीब 38 साल बाद साथ दिखाई देगी। 

दोनों को आखिरी बार फिल्म ‘मिस्टर भरत’ में साथ देखा गया था, जो 1986 में रिलीज हुई थी। 'कुली' रजनीकांत की 171वीं फिल्म है। यह फिल्म सोने की तस्करी के इर्द-गिर्द बनाई गई है।

 

Tags: Rajinikanth , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Coolie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD