Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

'रेट्टा थाला' में अरुण विजय का डबल रोल, एक्टर ने बताया क्या है किरदार का नाम

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Arun Vijay, Retta Thala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 10 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 16:56 IST

तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अरुण विजय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रेट्टा थाला’ में दो अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं। इस तगड़े एक्शन थ्रिलर का निर्देशन क्रिस तिरुकुमारन ने किया है। अरुण ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि उनके दूसरे किरदार का नाम ‘काली’ है।

अरुण ने कहा, “‘रेट्टा थाला’ एक मनोरंजन से भरपूर एक्शन-थ्रिलर है, जो यह दिखाती है कि जब इंसान के अंदर के ग्रे शेड्स (सकारात्मक और नकारात्मक के मेल) एक साथ उभरते हैं, तो क्या होता है।” हाल ही में अभिनेता शिवाकार्तिकेयन ने फिल्म का धमाकेदार टीजर लॉन्च किया था, जिसमें अरुण के दो किरदारों की झलक दिखी।

 टीजर में एक किरदार का नाम 'मालपे उपेंद्र' बताया गया था, लेकिन दूसरे किरदार को गुप्त रखा गया था। अरुण ने मुस्कुराते हुए खुलासा किया, “दूसरा किरदार काली है।” इन किरदारों को निभाना अरुण के लिए आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि पिछली फिल्म ‘वनंगान’ का किरदार ओवरवेट था।

यही वजह है कि उन्होंने डेढ़ साल तक वर्कआउट नहीं किया। इस दौरान उनके बाएं घुटने में गंभीर चोट (एसीएल टियर) भी लगी थी। अरुण ने कहा, “चोट के कारण मैं तुरंत ट्रेनिंग शुरू नहीं कर सका। लेकिन निर्देशक क्रिस ने मुझे ठीक होने का समय दिया और पहले एक्शन नहीं बल्कि वो सीन कराए जिसमें डायलॉग डिलीवरी करनी थी।”

फिल्म में अरुण के साथ सिद्धि इदनानी, तान्या रविचंद्रन, योगी सामी, जॉन विजय, हरीश पेराडी और बालाजी मुरुगदॉस जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और निर्माता जल्द ही रिलीज डेट की घोषणा करेंगे। ‘रेट्टा थाला’ की तकनीकी टीम भी शानदार है। 

संगीत सीएस ने दिया है, सिनेमैटोग्राफी तिजो टॉमी ने की है, और संपादन एंथनी ने किया है। एक्शन सीन्स पी.सी. स्टंट्स ने कोरियोग्राफ किए हैं, जबकि गानों की कोरियोग्राफी सुरेन आर और बॉबी एंटनी ने की है। गोवा की पृष्ठभूमि में बनी फिल्म में शानदार एक्शन और दमदार कहानी के साथ ही अरुण विजय का डबल रोल है, जिसे लेकर दर्शक उत्साहित हैं।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Arun Vijay , Retta Thala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD