Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

लोकेश कनकराज ने 'सिराई' से रिलीज किया विक्रम प्रभू का फर्स्ट लुक

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Lokesh Kanakaraj, Vikram Prabhu, L K Akshay Kumar, Sirai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 09 Aug 2025

Last updated on: Aug 11, 2025, 13:04 IST

मशहूर डायरेक्टर लोकेश ने शनिवार को 'सिराई' फिल्म से एक्टर विक्रम प्रभू का फर्स्ट लुक जारी किया। इस फिल्म को सुरेश राजकुमारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसमें विक्रम के साथ एलके अक्षय कुमार भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म फेमस प्रोड्यूसर एसएस ललित कुमार के सेवन स्क्रीन स्टूडियोज ने प्रोड्यूस की है।

लोकेश कनकराज ने एक्स पर लिखा, "'सिराई' का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए बहुत खुश हूं। इस फिल्म से डेब्यू करने जा रहे एलके अक्षय कुमार को मेरी शुभकामनाएं और बधाई। विक्रम प्रभू और पूरी स्टारकास्ट को भी बधाई। साथ ही सेवन स्क्रीन स्टूडियो के ललित सर को जन्मदिन की बधाई।"

इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसे लिखा है डायरेक्टर तमीज़ ने, जिन्होंने लोगों के द्वारा सराही गई फिल्म 'तानकरन' बनाई थी। ये कहानी उनके व्यक्तिगत अनुभव से जुड़ी है। डायरेक्टर सुरेश राजकुमारी, जो मशहूर डायरेक्टर वेट्रिमारन की सह-निर्देशक हैं, उन्होंने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। 

इसकी स्टोरी एक पुलिस अधिकारी और जेल में कैद एक संदिग्ध के इर्द-गिर्द घूमेगी। विक्रम प्रभू इसमें लीड रोल प्ले कर रहे हैं। एक्ट्रेस अनंता इसमें उनकी साथी के रूप में दिखाई देंगी। इस फिल्म से प्रोड्यूसर एसएस ललित कुमार के बेटे एलके अक्षय बतौर एक्टर फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगे। 

अभिनेत्री अनिशमा अक्षय के अपोजिट दिखाई देंगी। प्रोड्यूसर ने इस फिल्म में काफी पैसा लगाया है। इसकी टेक्निकल टीम काफी बड़ी है। ये बड़े बजट वाली मूवी है। इसका म्यूजिक जस्टिन प्रभाकरन ने तैयार किया है। फिलोमिन राज इसकी एडिटिंग करने वाले हैं। सिमेटोग्राफर मदेश माणिकम इससे जुड़े हुए हैं। 

प्रभू ने इसके स्टंट डायरेक्ट किए हैं। अरुण और माणिकम इसके दो एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म की शूटिंग चेन्नई, सिवागंगई और वेल्लोर में हुई है। फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के फाइनल स्टेज पर है। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है, लेकिन मेकर्स का कहना है कि वे बहुत जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Lokesh Kanakaraj , Vikram Prabhu , L K Akshay Kumar , Sirai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD